खबर पक्की, 21 जुलाई, रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के दाहोद स्टेशन पर सांसद जसवंत सिंह भाभोर एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों, यात्रियों की मांग को देखते हुए सामान्य यात्रियों को सुविधा देने के लिए रेल प्रशासन द्वारा दाहोद स्टेशन के गोदी रोड साइड में अनारक्षित टिकट बुकिंग कार्यालय की 21 जुलाई, 2023 पुन: शुरूआत की गई है। इससे पूर्व दाहोद स्टेशन के मुख्य द्वार की ओर साइकिल एवं दो पहिया पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की जा रही थी, यह सुविधा भी 28 जुन, 2023 से आरंभ की जा चुकी है। रतलाम मंडल यात्री सुविधा के लिए सतत प्रयत्नशील है तथा आवश्यकातनुसार इसकी सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

