• Fri. Oct 30th, 2026

रूस ने ICC को लेकर किया ये फैसला

ByHarish Sharma

Nov 17, 2016

रूस ने इंटरनैशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC)से खुद को अलग कर लिया है। बुधवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अतंरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) के संस्थापक विधान से रूस के हस्ताक्षर अलग करने वाले आदेश को मंजूरी दे दी है।
रूस का कहना है कि ICC समुदाय की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रहा है। रूस ने साल 2000 में रोम विधान पर हस्ताक्षर किया था, जिससे ICC की स्थापना हुई थी। यह दुनिया की पहला स्थायी युद्ध अपराध न्यायालय है।रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि न्यायालय खुद से जुड़े देशों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है।

रूस ने कोर्ट के काम को एकतरफा और निष्प्रभावी बताया है। मंत्रालय ने कहा कि इस हालत में कोई अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में विश्वास की बात नहीं कर सकता। क्रेमलिन ने इस फैसले को देशहित में बताया है।

You missed

error: Content is protected !!