• Sat. Nov 7th, 2026

रतलाम जिला पटवारी संघ व प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा चैतन्य कश्यप के साथ नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की गई

BySurendra Jain

Jul 21, 2023

खबर पक्की, 21 जुलाई, रतलाम। नई दिल्ली में ज़िला रतलाम के पटवारी संघ के साथ रतलाम शहर विधायक श्री चैतन्य जी कश्यप के मार्गदर्शन में माननीय केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह जी तोमर से 2800 ग्रेड पे के संबंध में सार्थक चर्चा की गई, उनके द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय से इस संबंध में चर्चा करके आवश्यक रूप से 2800 ग्रेड पे दिलवाये जाने का आश्वासन दिया गया l आज दिनांक को लोकसभा का संसद सत्र होने के बावजूद भी माननीय मंत्री महोदय के द्वारा मंत्रालय बुलाकर चर्चा की गई, हमारी बातों को गंभीरता से सुना गया और उनके द्वारा पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया, इसके लिए म प्र पटवारी संघ भोपाल व प्रदेश के समस्त पटवारियों की ओर से माननीय रतलाम शहर विधायक श्री चैतन्य जी कश्यप, रतलाम ज़िला भाजपा उपाध्यक्ष श्री सुनील जी सारस्वत, माननीय केंद्रीय मंत्री जी का बहुत बहुत आभार…. इस मुलाकात में हमारे साथ जिला रतलाम जिलाध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण पाटीदार, उप प्रांताध्यक्ष श्री ध्रुवलाल जी निनामा उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!