• Sat. Nov 7th, 2026

जल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

BySurendra Jain

Jul 20, 2023

खबर पक्की, 20 जुलाई, रतलाम। ग्राम आलनिया रूपाखेड़ा में 20 जुलाई को जल जीवन मिशन अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं उसकी सहायक संस्था अरुणोदय इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सोसायटी उज्जैन के द्वारा जल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जिला जल सलाहकार श्री आनंद व्यास ने बताया कि जहां सभी परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध करवाना शासन का उद्देश्य है वही स्वच्छ एवं गुणवत्तायुक्त पानी हो, इसको जांचने की जानकारी भी ग्रामवासियों को एवं उनकी समिति को होना चाहिए। ग्राम पंचायत को परीक्षण कीट एवं उन्हें जांचने का प्रशिक्षण भी समय-समय पर दिया जाता है। वर्षा ऋतु के दौरान जल की गुणवत्ता प्रभावित होती है। पेयजल स्त्रोतों में नया एवं पुराना पानी मिल जाता है, साथ ही आसपास के क्षेत्र में होने वाली गंदगी के संपर्क में आने के कारण पानी की गुणवत्ता बिगड़ जाती है। ग्रामवासियों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए के पेयजल स्त्रोतों के आसपास साफ सफाई हो, गंदगी का ढेर ना लगा हो, अशुद्ध जल के उपयोग से कई तरह की जलजनित बीमारियां होने की संभावना होती है। जल को सुरक्षित स्थान पर रखना चाहिए एवं छोटे बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को उबला हुआ पानी पिलाना चाहिए।
इस अवसर पर राहुल पांचाल एवं दीपा पांचाल ने आंगनवाड़ी केंद्र पर कार्यकर्ता श्रीमती कुसुम त्रिवेदी, श्रीमती चंदा डाबी, श्रीमती ज्योति डाबी, श्रीमती मैना गामड़, श्रीमती आशा पाटीदार, श्रीमती अनुसूया पाटीदार, श्रीमती सुगना कटारा आदि महिलाओं को पानी जांचने का प्रशिक्षण, फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से दिया गया। पंचायत एवं ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति को पीएचई की और से फील्ड टेस्ट कीट भी दी गई। अरुणोदय संस्था से श्री अजय पवार एवं सागर शर्मा ने समिति के दायित्वों के बारे में बताया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि अंबाराम भूरिया, राजेश शर्मा, बाबूलाल खदेड़ा, मांगीलाल पाटीदार, धन्नालाल गामड़, जितेंद्र खदेड़ा, बाबूलाल डाबी, भेरूलाल कुमारिया आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!