• Sat. Nov 7th, 2026

संत रविदास मंदिर निर्माण हेतु निकलेगी मिट्टी एवं जल संग्रहण व जनजागरण यात्रा, भाजपा की जिला एवं विधानसभा स्तरीय समितियां गठित

BySurendra Jain

Jul 18, 2023

खबर पक्की, 18 जुलाई, रतलाम। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 25 जुलाई से 12 अगस्त तक संत शिरोमणि रविदास के मंदिर निर्माण हेतु मिट्टी एवं जल संग्रहण हेतु जनजागरण यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा द्वारा ने इस यात्रा हेतु जिला एवं विधानसभा स्तर की समितिया गठित की है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि जिला स्तरीय समिति मे जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, जिला संयोजक एवं अ.जा. मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश बोरिया को सहसंयोजक बनाया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा, सांसद गुमानसिंह डामोर, सुधीर गुप्ता अनिल फिरोजिया, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डे, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई शंभुलाल चन्द्रवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित एवं अ.जा. मोर्चा जिला महामंत्री सुदीप पटेल पदस्य रहेगे।
इसी प्रकार रतलाम शहर विधानसभा की समिति मे मनोहर पोरवाल यात्रा संयोजक, प्रेम उपाध्याय सहसंयोजक, विधायक चेतन्य काश्यप, पार्टी नेता नंदकिशोर तोषावडा, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा एवं जिला मंत्री शैलेंद्र सिंह सिसोदिया सदस्य बनाए गए है। रतलाम ग्रामीण विधानसभा मे कन्हैयालाल पाटीदार यात्रा संयोजक, अशोक पण्ड्या सहसंयोजक, विधायक दिलीप मकवाना, पार्टी नेता विक्रम वाघेला, धामनोद न.प अध्यक्ष दुर्गा डिंडोर, उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह सिसोदिया एवं वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह जाधव सदस्य बनाए गए है।
जावरा विधानसभा की समिति में जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी यात्रा संयोजक, बद्रीलाल शर्मा सहसंयोजक, विधायक डॉ.राजेन्द्र पांण्डेय, पार्टी नेता बालाराम पाटीदार, अ.जा. मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष ऊंटवाल एवं जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी सदस्य बनाए गए है।
इसी तरह सैलाना विधानसभा में भंवरलाल डोडियार यात्रा संयोजक, विशाल धबाई सहसंयोजक, पूर्व विधायक संगीता चारेल, वरिष्ठ पार्टी नेता मोतीलाल निनामा, जनपद अध्यक्ष कैलाशीबाई चारेल एवं भुपेन्द्र जायसवाल सदस्य बनाए गए है। आलोट विधानसभा मे नन्दन जैन यात्रा संयोजक, फतेहलाल धाकड़ सहसंयोजक, पूर्व विधायक जितेन्द्र गेहलोत, पार्टी नेता सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, आलोट न.प.अध्यक्ष ममता जैन, उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह सोलंकी एवं जिला उपाध्यक्ष ओपेन्द्र सिंह जाधव सदस्य बनाए गए है।

error: Content is protected !!