• Sat. Nov 7th, 2026

विधायक काश्यप की एसपी से बैठक- गुंडा तत्वों से सख्ती से निपटने के दिए निर्देश

BySurendra Jain

Jul 18, 2023

खबर पक्की, 18 जुलाई, रतलाम। शहर में बढ़ती गुंडागर्दी की घटनाओं पर विधायक चेतन्य काश्यप ने चिंता जताई है। उन्होने एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा से मुलाकात कर गुंडा तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने एवं चोरी घटनाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
श्री काश्यप ने कुछ दिन पूर्व भी दूरभाष पर भी एसपी से चर्चा कर उन्हे कानून व्यवस्था मजबूत बनाने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को एसपी श्री बहुगुणा से मुलाकात के दौरान श्री काश्यप ने कहा कि शहर में ठेला व्यवसायियों से मारपीट और रंगदारी की घटनाएं प्रकाश में आ रही है, जो काफी चिंताजनक है। आम जनजीवन की सुरक्षा करना पुलिस का पहला दायित्व है। उन्होने ऐसी वारदातों की रोकथाम के लिए पुलिस से अपराधी तत्वों के खिलाफ कठोर कदम उठाने के निर्देश दिए। ताकि आमजन भय मुक्त रह सके और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

error: Content is protected !!