• Sat. Nov 7th, 2026

देश के लिए मॉडल होंगे सीएम राईज स्कूल : विधायक चेतन्य काश्यप, विनोबा उ.मा.वि. में देखा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

BySurendra Jain

Jul 18, 2023

खबर पक्की, 18 जुलाई, रतलाम। जिले में स्कूल चले हम अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम जिला स्तरीय सीएम राईज विनोबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ। इसमें स्कूली बच्चों के साथ विधायक चेतन्य काश्यप ने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा, जो शाजापुर के गुलाना में रखा गया था। कार्यक्रम के प्रसारण के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, पार्षद देवश्री पुरोहित भी उपस्थित रही।
इस अवसर पर विधायक श्री काश्यप ने उच्चतम अंक वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। हरियाली अमावस्या होने से स्कूल परिसर में पौधा रोपण करते हुए बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होने बताया कि रतलाम में सीएम राईज स्कूल भवन के लिए भूमि का चयन हो चुका है और निविदा भी जारी हो चुकी है। यह भवन डेढ़ साल में बनकर तैयार होगा। सीएम राईज स्कूल देश के लिए मॉडल होंगे। इनसे शिक्षा के स्तर में क्रांतिकारी बदलाव आएगा और यह निजी स्कूलों से कई गुना बेहतर होंगे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता विवेक शर्मा, संजय पांडे के साथ प्राचार्य संध्या वोरा, उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर, माध्यमिक विद्यालय प्रभारी अनिल मिश्रा, सीमा अग्निहोत्री, श्यामा वर्मा, सुनीता पंवार उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन बी.आर.सी. विवेक नागर एवं आभार प्राचार्य संध्या वोरा ने माना।

error: Content is protected !!