• Sat. Nov 7th, 2026

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना कार्यक्रम, रतलाम में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने देखा सीधा प्रसारण, विधायक चेतन्य काश्यप व पार्टी पदाधिकारी रहे उपस्थित

BySurendra Jain

Jul 10, 2023

खबर पक्की, 10 जुलाई, रतलाम। इंदौर में आयोजित मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण रतलाम में देखा गया। विधायक चेतन्य काश्यप के कार्यालय पर महिला मोर्चा के कार्यक्रम में विधायक श्री काश्यप एवं भाजपा के पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखकर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का उद्बोधन सुना।
लाडली बहना योजना के प्रसारण कार्यक्रम में विधायक श्री काश्यप के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, जिला मंत्री सोना शर्मा, जिला भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिता कटारिया, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनिता पाहूजा, उपाध्यक्ष दिव्या शर्मा, मंडल अध्यक्ष सविता मेहता, मीडिया प्रभारी सीमा अग्रवाल, सरिता लोढ़ा, ललिता पंवार सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और बहने उपस्थित रही। कार्यक्रम से पूर्व बहनों के यहां आने पर महिला मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत-सत्कार किया गया। मुख्यमंत्रीजी द्वारा बहनों को शपथ दिलाने पर यहां भी बहनों ने भी शपथ ली। कार्यक्रम के माध्यम से बहनों के खाते में योजना के तहत दूसरी किश्त की राशि आने पर उनके चेहरे खिल उठे। अंत में सभी लाडली बहनों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं विधायक श्री काश्यप को धन्यवाद ज्ञातिप किया।

error: Content is protected !!