• Sat. Nov 7th, 2026

माणकचौक पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ युवक को किया गिरफ्तार

BySurendra Jain

Jul 7, 2023

खबर पक्की, 7 जुलाई, रतलाम। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों तथा बीट प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन से जुड़े संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगरानी रखकर आसूचना प्राप्त करने और उनकी संलिप्त पाए जानें पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान के मार्गदर्शन में माणकचौक थाना प्रभारी अनुराग यादव के नेतृत्व में थाना माणकचौक की टीम ने अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन में संलिप्त संदिग्ध लोगों की जानकारी प्राप्त करने हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए।
टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक व्यक्ति अपने बैग में डोडाचूरा छुपाकर हरथली तरफ से रतलाम आने वाला है सूचना विश्वसनीय होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाकर टीम द्वारा घेराबंदी की गई। घेराबंदी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ करने पर अपना नाम जितेंद्र पिता दिलीप मोतियानी बताया। उक्त व्यक्ति की वैधानिक तलाशी लेने पर उसकी थैली में 2 किलो 340 ग्राम डोडाचूरा मिला, जिसे विधिवत जब्त कर थाना माणकचौक पर अपराध क्रमांक 343/23 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी से उक्त अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत के बारे में पूछने पर उक्त अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा उसके परिचित यासिर बेलिम उरबाजा निवासी कलाईगर रोड रतलाम से लाना बताया। जिसके संबंध में जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है।
आरोपी के पास से अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा वजन 2 किलो 340 ग्राम (कीमती 3000 रूपये) बताई जा रही है। मामले में थाना प्रभारी माणकचौक उनि अनुराग यादव, एएसआई शिवनाथ सिंह, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक नरेन्द्र सिंह चावड़ा, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक तेज सिंह जगावत, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक नारायण सिंह, आरक्षक संदीप सिंह भादोरिया, आर रणवीर भदोरिया, आर 722 चन्द्र शेखर आदि का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!