• Sat. Nov 7th, 2026

राज्य पेंशनर्स पेंशनरों ने राजधानी भोपाल में भरी हुंकार, दी चेतावनी

BySurendra Jain

Jul 7, 2023

खबर पक्की, 7 जुलाई, रतलाम। उपेक्षित शोषित किये जा रहे 45 जिलों के राज्य पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर राजधानी भोपाल में 6 जुलाई को नीलम पार्क में जंगी धरना प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री म.प्र. शासन के खिलाफ गुस्साएं पेंशनरों ने हजारों की संख्या में हुंकार भरी। पेंशनर्स एसोसिएशन म.प्र. भोपाल के प्रांताध्यक्ष ओ.पी. बुंधोलिया ने धरना प्रदर्शन में लामबंद हुए पेंशनरों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री म.प्र. शासन पेंशनरों की मांगों का जानबूझकर निराकरण नहीं करते हुए आर्थिक एवं मानसिक शोषण कर रहे है।
प्रांताध्यक्ष बुंधोलिया ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अब बहुत हो चुका है, अब हम आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। सड़कों पर जनता के बीच जाएंगे। सरकार का आईना दिखाएंगे। उपस्थित धरना प्रदर्शन में हजारों पेंशनर्स व मंचासीन विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने समर्थन करते हुए सरकार के प्रति जोरदार हुंकार भरी। आंदोलन की मशाल जला चुकी है। अब हम अपना अधिकार लेकर रहेंगे।
उप प्रांताध्यक्ष कीर्तिकुमार शर्मा ने कहा कि पूर्व के एक मुख्यमंत्री ने कहा था कि पेंशनर्स कर्मचारी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। बहुत घमंड था उनको क्या हश्र हुआ उनका। यही गुमान वर्तमान प्रदेश के मुखिया को भी है कोई माई कालाल हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। ये बोल है मुखिया के। पेंशनर्स अब सड़कों पर जनता के मध्य आयेंगे। 5 लाख पीडि़त पेंशनरों व उनके साथ परिवार के सदस्यों को भली भांति समझ में आ गई है कि हमें आगामी चुनाव में क्या करना है। हम माई कालाल दिखाएंगे।
रतलाम से विशाल धरना प्रदर्शन में एम.एल. भट्ट, एम.एल. नगावत, के.जी. आचार्य, जितेन्द्रसिंह भूरिया, गीता राठौर, आशा श्रीवास्तव, के.एल. भाटी, अरुण कुमार क्षीरसागर, उच्छवलाल साल्वी, कैलाशनाथ शर्मा, बसंती ठाकुर, संतोष जोशी, आर.आर. चव्हाण, विजयसिंह सिसौदिया, राजेन्द्र कुमार मरमट, सत्यनारायण मालवीय, मंगला सोनगरा, भेरुलाल पांचाल, डी.सी. सारस्वत, रवि भार्गव, भंवरलाल बारोट, जुझारलाल मालवीय, एम.एल. चौहान, गायत्री शर्मा, चंद्रकला व्यास, अनिता राठौर, पुष्पा पंवार, आर.एल. मालवीय, साधना आचार्य, एफ.एच. मंसूरी, मोहनलाल वर्मा, पी.डी. वैष्णव, श्यामसुंदर भाटी, महेश राठौड़, निर्मला नलवड़े, भेरुसिंह चौहान, राजेन्द्र कुमार शर्मा, नागुलाल यादव, रविन्द्र भार्गव, अंबालाल शर्मा, नंदलाल आदि बड़ी संख्या में भोपाल आंदोलन में सम्मिलित हुए।

error: Content is protected !!