खबर पक्की, 7 जुलाई, रतलाम। गुजरात हाईकोर्ट में राहुल गांधी की सदस्यता संबंधी मामले में आए फैसले से कांग्रेस कार्यकर्ता आहत हुए है। शहर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद चौक पर इक_ा होकर राहुल गांधी जी के समर्थन में नारे लगाए।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा कि न्यायालय के इस फैसले से आम कार्यकर्ता एवं जनता आहत हुई है। हम न्यायालयीन प्रक्रिया का पूर्ण सम्मान करते हैं! एवं पूरा देश इस समय राहुल गांधी के साथ है। उच्चतम न्यायालय में चुनौती पेश की जाएगी। पूरे देश का कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक पारस सकलेचा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, प्रदेश महासचिव यास्मिन शेरानी, प्रकाश प्रभु राठौड़, कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, फैयाज मंसूरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बसंत पंड्या, वीरेंद्र प्रताप सिंह, गणेश यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम चाहर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

