• Sat. Nov 7th, 2026

काम में लापरवाही बरती तो होगी कार्रवाई : विधायक दिलीप मकवाना, निर्माणाधीन डामरीकरण सड़क का विधायक ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारी और ठेकेदार को किया तलब

BySurendra Jain

Jul 7, 2023

खबर पक्की, 7 जुलाई, रतलाम। रतलाम ग्रामीण विधानसभा में 4 करोड़ की लागत से बन रही डामर सड़क का औचक निरीक्षण करने विधायक दिलीप मकवाना मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मांग के अनुसार विधायक श्री मकवाना के अथक प्रयासों से ग्राम भाटी बडोदिया से सरवनी जागीर वाया ग्राम धतुरिया तक डामर की सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है।
विधायक मकवाना ने निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित किसानों की समस्याओं को भी सुना और निराकरण के लिए उपस्थित विभागीय अधिकारी को उचित दिशा निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया की ठेकेदार ने पुलिया निर्माण में पुराने सीसी पाइप लगाए और मटेरियल की गुणवक्ता भी ठीक नही है। इस पर विभागीय अधिकारी एसडीओ पी.के. राय भी मौके पर उपस्थित किसानों के सवालों का जवाब नहीं दे पाए। विधायक मकवाना ने संबंधितो को चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए और किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहे। निरीक्षण के दौरान मौके पर मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, राजेश जाट, उपसरपंच अनोखीलाल जाट एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!