खबर पक्की, 7 जुलाई, रतलाम। मप्र अजाक्स जिला शाखा रतलाम द्वारा जिला चिकित्सालय में नवागत सिविल सर्जन डॉक्टर मेघराज सागर का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व सिविल सर्जन डॉक्टर चंदेलकर जी का भी सम्मान किया गया। जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर लश्करी के नेतृत्व में हुए स्वागत समारोह में डॉक्टर ए पी सिंह, जिला सचिव गण आर .सी मईड़ा, शैलेंद्र सिंह भिड़े, रमेश कटारिया, डॉ कैलाश चारेल, श्रीमती दया आचार्य, मांगीलाल परिहार, डॉक्टर निर्मल जैन, विजया राक्वा आदि उपस्थित थे।

