• Sat. Nov 7th, 2026

सावन और अधिक मास में उज्जैन महाकालेश्वर यात्रा को लेकर उत्साह, पहली यात्रा 10 को, बड़ी संख्या में पंजीयन के लिए आ रहे श्रद्धालू

BySurendra Jain

Jul 6, 2023

खबर पक्की, 6 जुलाई, रतलाम। सावन और अधिक मास में उज्जैन महाकालेश्वर यात्रा को लेकर शहर में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। रतलाम जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार द्वारा आयोजित इस धार्मिक यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालू पंजीयन करवा रहे है।
प्रकाश प्रभु राठौड़ द्वारा अलकापुरी स्थित पीपलेश्वर महादेव मंदिर पर सपत्निक वैदिक मंत्रोचार के साथ धार्मिक अनुष्ठान कर पंजीयन की शुरूआत की गई। वार्ड क्रमांक 6, 7 व 8 के नागरिकों का पंजीयन अलकापुरी कम्युनिटी हाल में सम्पन्न हुआ। गुरुवार को शहर के जवाहर नगर, डोंगरे नगर, मोहन नगर, इंद्रानगर, अंबेडकर नगर, कस्तुरबा नगर में पंजीयन किया गया। अनुष्ठान में पूर्व पार्षद वंदना अनिल पुरोहित, हिम्मत जेथवार, कमल पांचाल, मोहनीश बेरागी, सुमित शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पुरोहित, लक्की बैरागी, सचिन गावड़े, लाभांश द्वेदी आदि ने उपस्थित रहकर पंजीयन कराने में अपनी सेवा दी। प्रकाश प्रभु राठौड़ ने बताया कि शहरवासियों के लिए उज्जैन महाकालेश्वर की यात्रा पूरी तरह से नि:शुल्क है। पहली यात्रा 10 जुलाई को राजीव गांधी सिविक सेंटर स्थित श्री काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर से सुबह 7 बजे निकलेगी। यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का नि:शुल्क पंजीयन किया जा रहा है। श्रद्धालु दो पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड व वोटर आईडी की फोटोकॉपी लेकर निर्धारित पंजीयन स्थल अथवा शास्त्री नगर स्थित कार्यालय से जल्द ही अपना पंजीयन करवाकर बाबा महाकालेश्वर दर्शन यात्रा का लाभ लेवे। श्रद्धालुओं को बसों के द्वारा उज्जैन ले जाया जाएगा। यात्रा के दौरान स्वल्पाहार, फलाहार व सात्विक भोजन की व्यवस्था भी नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी।
आज इन स्थानों पर होंगे पंजीयन
मुखर्जी नगर मेन रोड स्थित अमरनाथ मंदिर, सिलावटों का वास स्थित गंगा माता मंदिर में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक, गांधी नगर स्थित राधाकृष्ण मंदिर, कुठेश्वर महादेव मंदिर जवाहर नगर एवं रामगढ़ स्थित राम मंदिर में दोपहर 4 से शाम 7 बजे तक पंजीयन किए जाएंगे। आसपास के सभी जनता से प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार ने पंजीयन कराकर यात्रा का धर्मलाभ लेने की अपील की है।

error: Content is protected !!