खबर पक्की, 5 जुलाई, रतलाम। रतलाम ग्रामीण के जिला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस कमेटी भेरुलाल गामड़ के नेतृत्व में प्रेमसिंह गामड़, दशरथ कौशल,प्रदीप ओहरी, ईशवर भाभर,निशार शाह, देवीलाल अमलीयार, जितेन्द्र सिंह गामड़,भुरालाल गामड़, भेरुलाल खदेड़ा, विवेक गामड़, कालसिंह गामड़, यश गामड़ ने सीधी में भाजपा विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला द्वारा आदिवासी युवक पर पेशाब करने के खिलाफ कठोर कार्यवाही को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन रतलाम संयुक्त कलेक्टर को सौंपा।ज्ञापन में बताया कि सीधी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ला का विधायक प्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्ता प्रवेश शुक्ला द्वारा आदिवासी युवक पर पेशाब करने का वीडियो वायरल कर आदिवासी वर्ग में भय और आतंक का वातावरण उत्पन्न किया गया किन्तु पुलिस प्रशासन द्वारा एस.सी.-एस.टी.एक्ट में प्रकरण दर्ज कर इतिश्री की गई।भाजपा विधायक का विधायक प्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्ता का उपरोक्त अपराध के खिलाफ यथाशीघ्र अपराधिक प्रकरण दर्ज के साथ अपराधी के आवासीय भवन पर बुलडोजर चलाना आवश्यक था परंतु शासन प्रशासन मौन धारण कर खुले रुप से अपराधी को संरक्षण प्रदान कर रही है। जिसके चलते संपूर्ण आदिवासी वर्ग में आक्रोश व्याप्त है।भाजपा विधायक का विधायक प्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्ता द्वारा आदिवासी युवक पर पेशाब करने के खिलाफ यथाशीघ्र अपराधिक प्रकरण दर्ज उपरांत ही गिरफ्तार करवाकर बुलडोजर द्वारा अपराधी फांसी देने की बात कही और आवासीय भवन नष्ट करवाने की कार्यवाही करने का मांग की है।

