• Fri. Nov 6th, 2026

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में उम्मीदवारों का पंजीयन प्रारंभ, राज्य स्तरीय कार्यक्रम रतलाम जिले में लाइव देखा सुना गया

BySurendra Jain

Jul 4, 2023

खबर पक्की, 4 जुलाई, रतलाम। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में उम्मीदवारों का पंजीयन 4 जुलाई को प्रारंभ हुआ। इस दौरान राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण रतलाम जिले की सभी आईटीआई एवं शैक्षणिक संस्थाओं में युवाओं द्वारा लाइव देखा सुना गया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के उदबोधन को सुना एवं देखा गया। कार्यक्रम के दौरान पंजीयन की लाइव प्रक्रिया पात्रता, स्थाई फंड, कोर्स एवं योजना के लाभ आदि की जानकारी युवाओं द्वारा प्राप्त की गई। युवा अब अपना पंजीयन करवाकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
इस संबंध में आईटीआई प्राचार्य यू.पी. अहिरवार ने बताया कि अभ्यर्थी पंजीयन के लिए जो आवश्यक निर्देश हैं उनमें समग्र आईडी की अनिवार्यता के साथ ही समग्र आईडी में पंजीकृत मोबाइल एवं ईमेल सक्रिय एवं उपलब्ध होना चाहिए। समग्र पोर्टल पर आवेदक का आधार ईकेवाईसी किया जाना आवश्यक है। समग्र आईडी में ईकेवाईसी करवाने एवं चेक करने हेतु समग्र पोर्टल पर जाएं। समग्र पोर्टल पर ईकेवाईसी के पश्चात स्टेटस अपडेट होने में सामान्य 24 घंटे लगते हैं। अभ्यर्थी पंजीयन के पश्चात प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर अपनी प्रोफाइल पूर्ण करें। अभ्यर्थी योजना अंतर्गत पात्रता के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की जानकारी दर्ज करें, इसके लिए संबंधित अंकसूची की सॉफ्ट कॉपी तैयार रखें। बैंक खाता आधार लिंक एवं डीवीडी सक्रिय होना चाहिए। स्टायफंड आपके आधार लिंक खाते में ही प्राप्त होगा।योजना में पात्रता के अंतर्गत आयु 18 से 29 वर्ष तक हो, मध्यप्रदेश के स्थानीय निवासियों शैक्षणिक योग्यता कक्षा बारहवीं, आईटीआई हो या उससे उच्च हो।

error: Content is protected !!