• Sat. Nov 7th, 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में लगभग 70 हजार आवासों का निर्माण पूरा हुआ

BySurendra Jain

Jul 3, 2023

खबर पक्की, 3 जून, रतलाम। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में लगभग 70 हजार आवासों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। अभी 8 हजार से अधिक आवासों का निर्माण प्रगति पर है। हितग्राही को ग्रामीण क्षेत्र में आवास निर्माण के लिए 1 लाख 20 हजार रूपए शासन द्वारा प्रदान किए जाते हैं, इसके अलावा मजदूरी के लिए अलग से राशि दी जाती है और शौचालय नहीं होने पर शौचालय के लिए भी राशि दी जाती है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े ने बताया कि रतलाम जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत सर्वाधिक 2068 आवासों का निर्माण जिले के आदिवासी बाहुल्य विकासखंड बाजना में किया गया है। इसके अलावा जिले के विकासखंड आलोट में 1170, जावरा में 729, पिपलोदा में 526, रतलाम में 10 हजार 260 आवासों का निर्माण पूरा कर लिया गया है।
रतलाम जिले में वर्ष 2011 के सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण अनुसार चिन्हित 50 हजार 941 हितग्राहियों को आवास सुविधा दी गई है। इसी प्रकार आवास प्लस योजना में 18 हजार 185 हितग्राहियों को आवास की सौगात मिली है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में जहां हितग्राही को 1 लाख 20 हजार रूपए आवास निर्माण के लिए भी जाते हैं वहीं उसके पूरे परिवार को 90 दिवस मजदूरी की राशि भी मनरेगा के तहत दी जाती है। यदि इसके घर में पूर्व से शौचालय नहीं है तो स्वच्छ भारत मिशन से 12 हजार रूपए शौचालय निर्माण के लिए भी दिए जाते हैं।

error: Content is protected !!