• Fri. Nov 6th, 2026

रतलाम से निकलेगी नि:शुल्क महाकालेश्वर यात्रा, वार्डों में पंजीयन शुरू, रतलाम जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार निकाल रहा यात्रा यात्रा, श्रद्धालुओं को बसों से ले जाया जाएगा

BySurendra Jain

Jul 3, 2023

खबर पक्की, 3 जून, रतलाम। सावन माह के प्रत्येक सावन सोमवार को रतलाम से उज्जैन निशुल्क महाकालेश्वर यात्रा रतलाम जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार द्वारा शहरवासियों के लिए निकाली जा रही है। यात्रा में जो भी श्रद्धालू शामिल होना चाहता है उनके लिए शहर के अलग-अलग वार्डों में स्थित देवालयों पर पंजीयन की शुरूआत सोमवार से की गई।
रतलाम जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस महासचि प्रकाश प्रभु राठौड़ ने बताया कि यात्रा सर्वधर्म के लिए निकाली जा रही है। यात्रा पूरी तरह से निशुल्क रहेगी। बाबा महाकाल की प्रे्ररणा से यात्रा का उद्देश्य मावन कल्याण, कोरोना काल में दिवंगत हुए लोगों की आत्म शांति, देश-प्रदेश में अमन चैन, जिले में अच्छी बारिश हो ताकि किसानों की अच्छी फसल हो साथ ही युवाओं को रोजगार मिले इस उद्देश्य के साथ यह यात्रा निकाली जा रही है। प्रथम यात्रा सावन के पहले सोमवार 10 जुलाई को निकलेगी। अमृतसागर तालाब स्थित अति प्राचीन श्री गढक़ैलाश महादेव मंदिर, मोतीनगर, ईश्वर नगर क्षेत्र में पंजीयन किए गए।
आज इन क्षेत्रों में होगा पंजीयन
महाकालेश्वर यात्रा में जाने वाले भक्तों को पूर्व पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। जिनका पंजीयन पहले होगा उन्हें यात्रा में पहले लाभ मिलेगा। महाकालेश्वर यात्रा का पंजीयन शास्त्री नगर मुख्य रोड स्थित कार्यालय पर प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 4 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। 4 जुलाई मंगलवार को शहर के दिनदयाल नगर में पंचमुखी हनुमान मंदिर, शंकरगढ़ के गायत्री शक्तिपीठ, डोंगरे नगर, मोहन नगर, गांधीनगर, जवाहर नगर के देवालयों पर पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन के पूर्व क्षेत्र में एलाउसमेंट भी किया जा रहा है।
यात्रा एक दिवसीय रहेगी
प्रकाश प्रभु राठौड़ ने बताया कि प्रत्येक सावन सोमवार को यात्रा प्रात: 7 बजे राजीव गांधी सिविक सेंटर स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से प्रस्थान करेगी। उसी दिन रात्रि 8 बजे उज्जैन से रतलाम के लिए प्रस्थान होगा। यात्रा में आहार, फरियाली खिचड़ी, फल शुद्ध सात्विक भोजन की व्यवस्था रहेगी। यात्रा में स्वास्थ्य सुविधा चिकित्सक टीम के साथ उपलब्ध रहेगी। यात्रियों को पंजीयन फार्म के साथ आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड की फोटोकॉपी एवं पासपोर्ट साइज के 2 फोटो संलग्न करना होंगे। यात्री केवल एक बार ही यात्रा का लाभ ले सकेंगे। यात्रा केवल एक दिवसीय रहेगी। पूर्व में किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो तो उसे भी पंजीयन फार्म में उल्लेख करना होगा।

error: Content is protected !!