• Sat. Nov 7th, 2026

नवगठित जिला वक्फ कमेटी के पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान

BySurendra Jain

Jul 2, 2023

खबर पक्की, 2 जुलाई, रतलाम। मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड ने रतलाम जिला वक्फ कमेटी का गठन कर दिया है। इसमें ग्राम मलवासा के मोहम्मद बबलु पटेल को अध्यक्ष बनाया गया है। नवगठित कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने सांसद गुमानसिंह डामोर, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा का सम्मान कर आभार जताया। नए पदाधिकारियों का सांसद श्री डामोर ने भी स्वागत कर उन्हें नियुक्ति पत्र भेंट किया।
जिला वक्फ कमेटी में अध्यक्ष मोहम्मद बबलु पटेल के साथ जावरा के इमरान खान को उपाध्यक्ष, रतलाम के सलीम कुरैशी को सचिव, जावरा के रूस्तम मंसूरी को कोषाध्यक्ष, ग्राम चितावद के अब्दुल अजीज, रतलाम के सोहेल खान एवं ग्राम ऐवरिया के शेखर को सदस्य बनाया गया है। समिति के सभी पदाधिकारियों को सांसद श्री डामोर के साथ विधायक श्री मकवाना एवं जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने स्वागत कर बधाई दी। इस दौरान गणमान्यजन उपस्थित थे।

error: Content is protected !!