• Sat. Nov 7th, 2026

शहडोल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, विधायक चेतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों के साथ देखा व सुना, विधायक सभागृह में हितग्राही सम्मेलन में आयुष्मान कार्ड वितरित

BySurendra Jain

Jul 2, 2023

खबर पक्की, 2 जुलाई, रतलाम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शहडोल में आयुष्मान कार्ड वितरण एवं सिकल सेल एनिमिया उन्मूलन मिशन 2047 के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में इसे विधायक चेतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों के साथ देखा व सुना। उन्होने इस मौके पर भाजपा द्वारा आयोजित हितग्राही सम्मेलन में पात्रों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया।
विधायक श्री काश्यप के साथ कार्यक्रम में महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिता कटारिया, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला मंत्री सोना शर्मा, भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!