• Sat. Nov 7th, 2026

महालनोबिस की जयंती पर 17 वां सांख्यिकी दिवस मनाया गया

BySurendra Jain

Jun 30, 2023

खबर पक्की, 30 जून, रतलाम। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय (क्षे.सं.प्र) उप-क्षेत्रीय कार्यालय, रतलाम में महान सांख्यिकी विद एवं भारत में सांख्यिकी के प्रो. प्रशांत चन्द महालनोबिस की जयंती 29 जून पर 17 वां सांख्यिकी दिवस मनाया गया। इस दिवस का उद्देश्य सामाजिक आर्थित योजना और नीति निर्माण में सांख्यिकी की भूमिका और महत्व के बारे में प्रो. प्रशान्त चन्द महालनोबिस से प्रेरणा लेने के लिए विशेष रूप से युवा पिढी में सार्वजनिक जागरूकता पैदा करना है। इस अवसर पर उप-क्षेत्रीय कार्यालय रतलाम के अभिषेक सिंह व. सा. अ / प्रभारी द्वारा श्री महालनोबिस को माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया। उसके उपरान्त अभिषेक सिंह, व. सा. अ / प्रभारी प्रियंक ओमर, व.सा.अ. सुनील गुप्ता, व.सा.अ. सकीम उद्दीन व. सा.अ द्वारा उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। हर साल सांख्यिकी दिवस समसामयिक राष्ट्रीय महत्व के विषय वस्तु पर मनाया जाता है। सांख्यिकी दिवस 2023 का विषय सतत् विकास लक्ष्यों की निगरानी के लिए राष्ट्रीय संकेतक ढांचे के साथ राज्य संकेतक ढांचे का संरेखन है। इस विषय पर कार्यालय में चर्चा की गई एवं कार्यालय प्रभारी तथा वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी द्वारा इस विषय पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम का समापन प्रियंक ओमर, वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर किया गया।

error: Content is protected !!