• Sat. Nov 7th, 2026

विधायक दिलीप मकवाना ने बांटे कृषकों को कृषि यंत्र, नि:शुल्क कृषि यंत्र योजना के तहत ग्राम ढिकवा में किया वितरण

BySurendra Jain

Jun 30, 2023

खबर पक्की, 30 जून, रतलाम। नि:शुल्क कृषि यंत्र योजना के तहत ग्राम ढिकवा में विधायक दिलीप मकवाना द्वारा अनेक वर्ग के किसानों को यंत्र वितरित किए। कृषि यंत्र पाते ही किसानों के चेहरे खिल उठे और वह मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद ज्ञापित करते नजर आए। शासन की योजना का लाभ मिलने से कई किसान इससे सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।
विधायक दिलीप मकवाना ने कहा कि भाजपा सरकार की जनहितैषी नि:शुल्क कृषि यंत्र योजना अंतर्गत ग्राम ढिकवा में यंत्र वितरण का यह कार्यक्रम रखा गया था। जिसके साथ विभिन्न क्षेत्र के कई कृषकों को कृषि यंत्र वितरित किए। इस दौरान सरपंच बलराम जाट, छगन जाट, मांगीलाल गोदारा, रामलाल भगोरा, संकरलाल सरकार, रघुनाथ राठौर, गोविंद राम टांडी एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!