• Sat. Nov 7th, 2026

लखेरा समाज का 41 वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया, श्री लखेरा समाज कल्याण सेवा समिति रतलाम का आयोजन, निकली शोभायात्रा, जगह जगह हुआ स्वागत

BySurendra Jain

Jun 26, 2023

खबर पक्की, 26 जून, रतलाम। श्री लखेरा समाज कल्याण समिति सत्यनारायण जी का मंदिर धनजीभाई का नोहरा पर धूमधाम से माताजी श्री चैना माता, कुशला माता, रूप जी महाराज का भव्य वार्षिक महोत्सव उत्साह पूर्वक मनाया गया। 24 जून आषाढ़ सुदी छठ को समारोह की पूर्व संध्या पर श्री सत्यनारायण भगवान एवं माताजी का अभिषेक किया गया तथा भारत के विभिन्न प्रांतों से पधारे समाज के गणमान्य अतिथियों व विशिष्टजनों का अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
आषाढ़ सुदी सप्तमी को समाजजनों द्वारा समाज के मंदिर पर पंचकुण्डात्मक हवन, महाआरती का आयोजन किया। तत्पश्चात मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जोकि शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई धनजीभाई का नोहरा पहुंची। यहां पर समाज के प्रमुख बुद्धिजीवियों, प्रबुद्धजनों द्वारा सामाजिक उद्बोधन का महासम्मेलन, आपसी परिचर्चा हुई। इसके बाद महाप्रसादी और भंडारे का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस आयोजन में लखेरा समाज कल्याण समिति के रामचंद्र पंवार, रामकिशन बागड़ी, शांतिलाल सोलंकी, समरथमल बागड़ी, आजाद नागोरिया, जगदीश परिहार, सुभाष बागड़ी, अरविंद बागड़ी, भूपेंद्र परिहार, राहुल परिहार, राजेश बागड़ी, अनोखीलाल परिहार, कैलाश केथूनिया, राजेश सोलंकी, मयूर सोलंकी, हेमंत परिहार, दिनेश पंवार, शैलेंद्र परिहार, शिवशंकर बागड़ी, बंसीलाल बागड़ी, अंकित परिहार, हेमन्त परिहार, बद्रीलाल सोलंकी,मनीष सोलंकी एवं समाजजनों की गणमान्य उपस्थिति रही।

error: Content is protected !!