• Sat. Nov 7th, 2026

कांग्रेस के शासनकाल में एक भी भूमिपूजन नही हुआ : मकवाना, भाजपा ने गांव से दिल्ली तक विकास की गंगा बहाई, पैलेस रोड़ स्थित पार्टी कार्यालय मे पत्रकारवार्ता

BySurendra Jain

Jun 24, 2023

खबर पक्की, 24 जून, रतलाम। मध्यप्रदेश में 15 महीने के शासनकाल में निर्माण व विकास के एक भी कार्य का भूमिपूजन नहीं हुआ। कांग्रेस सरकार ने भाजपा की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं पर रोक लगा दी थी। किसानों से भी जमकर छलावा किया। इसके विपरित भाजपा सरकार बनने के बाद गांव से दिल्ली तक विकास की गंगा बही है। रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र मे ही 200 करोड़ से अधिक के निर्माण व विकास कार्य चल रहे है।
यह बात ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने कही। पैलेस रोड़ स्थित जिला भाजपा कार्यालय मे पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते हुए। श्री मकवाना ने केन्द्र की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को 9 वर्षो के कार्यकाल मे मिली गौरव पूर्ण उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और कहा कि कश्मीर समस्या, राम मंदिर और तीन तलाक जैसे विषयों का निराकरण हुआ और पूरी दुनिया मे भारत की प्रतिष्ठा बड़ी है।
मध्यप्रदेश के संदर्भ में श्री मकवाना ने कहा कि 18 वर्षो के कार्यकाल मे भाजपा ने नए मध्यप्रदेश का निर्माण किया है। कांग्रेस की 15 माह की सरकार ने मेघावी योजना कन्यादान योजना ,संबंल योजना जैसी सभी योजनाओं को ठप्प कर दिया था। भाजपा सरकार बनने के बाद इन योजनाओं का तेजी से क्रियान्वयन हुआ और प्रदेश लाखों लोग लाभांवित हुए है। लाड़ली बहना योजना ने नया इतिहास रचा है। इसमे रतलाम ग्रामीण क्षेत्र की करीब 47 हजार बहनों के खाते मे पैसे आ गए है। जिले मे ढाई लाख से अधिक बहनें लाभान्वित हो रही है। इसमे सरकार ने 21 वर्ष उम्र करने ट्रेक्टर की पाबंदी हटाने का फैसला कर 1 जुलाई से नए पंजीयन शुरू करने का निर्णय लिया है।
श्री मकवाना ने बताया कि किसान कल्याण योजना मे अब 12 हजार रूपए मिलेगे। इस योजना मे पोने दो लाख किसान लाभाविंत हो रहे है। ग्रामीण सड़क योजना मे 2 हजार कि.मी. से अधिक सड़क बनी है। प्रधानमंत्री आवास योजना 77 हजार से अधिक हितग्राही लाभाविंत हुए है। खाद्यान्न मे पात्रता पर्ची का लाभ 10 लाख से अधिक लोगो को मिला है। बिरमावल मे सी.एम.राईस स्कूल खुलेगा। इसी तरह अन्य योजनाओं में भी हजारों परिवार लाभाविंत हुए है।
श्री मकवाना ने कांग्रेस पर किसानों से छलावा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले चुनाव का कोई वादा सरकार बनने पर पूरा नहीं किया था। भाजपा सबका साथ सबका विकास का मंत्र लेकर कार्य कर रही है। पत्रकार वार्ता मे विकास कार्यो की विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी व सह प्रभारी निलेश बाफना उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!