• Sat. Nov 7th, 2026

जावरा में कुल्फी की दुकान में गैस सिलेंडर फटा, घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया

BySurendra Jain

Jun 19, 2023

ख़बर पक्की, 19 जून, रतलाम। जिले के जावरा शहर में सोमवार की सुबह करीब 7:00 बजे हुसैन टेकरी में एक दुकान में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसकी सूचना मिलते ही जावरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना पर एफएसएल अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उक्त दुकान अफसर बैग पिता जब्बार बैग निवासी हुसैन टेकरी की है जिसे लखन पिता बालमुकुंद धाकड़ निवासी हिंदू छिपा पूरा धाकड़ मोहल्ला को किराए से दे रखा है। जिसमें लखन मटका कुल्फी बनाकर बेचता है। आज सुबह 07 बजे उक्त दुकान में एक गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने से पीछे के दोनों कमरों की दीवाल क्षतिग्रस्त हो गई तथा पीछे कमरे में सो रहे नवी शाह पिता जुम्मा शाह उम्र 72 साल निवासी उदयपुर राजस्थान एवं इस्माइल पिता सलीम शाह उम्र 6 साल निवासी उदयपुर तथा पवन पिता बालमुकुंद धाकड़ उम्र 20 साल निवासी धाकड़ी पूरा को चोटें आई जिन्हें जावरा सरकारी अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। मौके पर एफएसएल अधिकारी एवं पुलिस के द्वारा घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!