• Sat. Nov 7th, 2026

महू-नीमच हाईवे पर चिकलिया टोल नाके के पास पति पर हमला कर प्रेमिका को धक्का दिया, ट्रक से टकराने पर प्रेमिका की मौत

BySurendra Jain

Jun 13, 2023

खबर पक्की, 13 जून, रतलाम। महू-नीमच हाईवे (फोरलेन) पर चिकलिया टोल नाके के पास एक युवक (प्रेमी) ने विवाद के दौरान पहले अपनी प्रेमिका के पति पर लाठी से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद गुस्से में आकर उसने प्रेमिका को सड़क पर धक्का दे दिया। इससे वह ट्रक से जा टकराई तथा उसकी मौत हो गई।
बिलपांक पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ जानलेवा हमला व हत्या करने का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार फरियादी 32 वर्षीय संजय गामड़ पुत्र राधेश्याम गामड़ निवासी नया टापरा धराड़ ने रिपोर्ट की है कि उसकी पत्नी 29 वर्षीय सुनीता के आरोपित निवोद आटेडिय़ा निवासी ग्राम भाटी बड़ोदिया से प्रेम संबंध थे।
पांच माह पहले उसे पता चला था उसकी पत्नी के विनोद से प्रेम संबंध है तथा वह विनोद से बातचीत करती है। इसके बाद उसने पत्नी सुनीता व विनोद को बहुत समझाया लेकिन वे समझने को तैयार नहीं हो रहे थे।
बदनामी के डर से वह सोमवार रात पत्नी सुनीता को बाइक पर बैठाकर उसके नाना दयाराम निवासी ग्राम रत्तागिरी के घर छोडऩे जा रहा था। तब सुनीता ने उससे कहा कि आखरी बार विनोद से उसकी बात करा दो।
उसने बाइक सड़क किनारे खड़ी की तथा विनोद फोन लगाकर कहा कि सुनीता को रत्तागिरी छोडऩे जा रहा है, आखरी बार इससे बात कर लो। इस पर विनोद गुस्सा हो गया तथा धमकाने लगा कि तेरी हिम्मत कैसे हुई सुनीता को रत्तागिरी छोडऩे की, वहीं रूक अभी आता हू्।
बाइक से पहुंचा तथा धमकाते हुए हमला कर दिया
संजय ने बताया कि कुछ देर बाद विनोद बाइक लेकर उनके पास आया तथा आते ही उससे कहने लगा कि आज तेरी कहानी ही खत्म कर देता हूं। इसके बाद विनोद ने अपनी बाइक से लाठी निकाली तथा मेरे सिर पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। इससे सिर में चोट आई व खून निकलने लगा। इसी बीच विनोद सुनीता से बोला कि तेरे कारण विवाद हो रहा है, तुझे भी निपटा देता हूं। इसके बाद उसने सुनीता का गला पकड़कर सड़क की तरफ धक्का दे दिया। सुनीता वहां से जा रहे एक ट्रक से टकराकर गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। इसके बाद विनोद वहां से भाग गया। कुछ लोगों की मदद से घायल सुनीता व संजय को अस्पताल भिजवाया गया, जहां सुनीता को मृत घोषित किया गया। विनोद भी अस्पताल पहुंचा था, फिर वहां से कहीं चला गया।
तलाश जारी
धराड़ चौकी प्रभारी जगदीश तोमर के अनुसार संजय की रिपोर्ट पर आरोपित विनोद के खिलाफ भादंवि की धारा 307 व 302 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। वह कहीं भाग निकला है। उसकी तलाश की जा रही है। मंगलवार को मेडिकल कालेज में सुनीता का पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया गया है। विनोद सालाखेड़ी में स्थित एक वेयर हाउस पर काम करता है।

error: Content is protected !!