• Sat. Nov 7th, 2026

आयकर विभाग द्वारा करदाता के साथ-साथ कर सलाहकार और चार्टर्ड अकाउंटेंट को भी लपेटे में लेने की तैयारी

BySurendra Jain

Jun 13, 2023

खबर पक्की : 13 जून, रतलाम। कर दाता के साथ अब कर सलाहकार और चार्टर्ड अकाउंटेंट कि भी खेर नहीं जी हां केंद्रीय आयकर विभाग ने अपने सभी कार्यालयों से जो जानकारी मांगी है उससे तो ऐसा ही लगता है। केंद्रीय आयकर विभाग ने अपने कार्यालयों से रिटर्न भरने वाले कर सलाहकार और चार्टर्ड अकाउंटेंट की विस्तृत जानकारी मांगते हुए उनके ईमेल आईडी फोन नंबर रिटर्न करदाता ने वेरीफाई किया है कि नहीं कर की छूट अपनी मर्जी से तो नहीं ले ली जैसी अनेक जानकारियां मांगी है जिससे कर दाता और कर सलाहकारों में हड़कंप मचा हुआ है। रिटर्न भरने वाले सीए का नाम पता मोबाइल नंबर ईमेल आईडी।

क्या कर दाता ने रिटर्न भरते वक्त छूट के पेपर सीए को दिए थे या सीए ने अपनी मर्जी से छूट ले ली। क्या रिटर्न सीए ने साइन किए या करदाता ने वेरीफाई किया है। करदाता के अकाउंट पर मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी किसकी है करदाता की या सीए की। उक्त जानकारी इनकम टैक्स ऑफिस में मांगी है

error: Content is protected !!