खबर पक्की, 7 जून, रतलाम। पिपलोदा थाना अंतर्गत ग्राम बोरखेड़ा में बीती रात जमीनी विवाद में गोली चलने से लक्ष्मण दास ऊर्फ लच्छू सेठ के घायल होने की सूचना पर पिपलोदा पुलिस द्वारा तुरंत घटना स्थल पर पहुंच कर विवाद शांत करवाया तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा रात में ही घटना स्थल का निरीक्षण कर थाना प्रभारी और पुलिस बल को उचित दिशा निर्देश प्रदान कर त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। आरोपी इकबाल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती होने से उसकी गिरफ्तारी शेष है।
7जून को गोलीकांड के आरोपी इकबाल द्वारा अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटाया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, एसडीएम जावरा हिमांशु प्रजापति, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एसडीओपी जावरा, एसडीओपी सैलाना व थाना प्रभारी पिपलोदा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

