• Sat. Nov 7th, 2026

आयुष विभाग द्वारा विकासखंड स्तरीय आयुष मेले का आयोजन

BySurendra Jain

Jun 2, 2023

खबर पक्की, 2 जून, रतलाम। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवशी के निर्देशन में जिला आयुष कार्यालय द्वारा ग्राम सरवन 02 जून को विकास खंड स्तरीय आयुष मेले एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरपंच शंभूडी बाई भाभर, चंदू मईडा, उपसरपंच विनोद सेनावत, बीएमओ डॉ. पी.सी. कोहली, एमओ डॉ. किरण परमार, डॉ. रविंद्र डामोर भगवान धन्वंतरि के चित्र पर पुष्प अर्पण कर दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ कर अतिथियों का ओषधि पोधो से स्वागत किया गया।
मेले में आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति से 367 लोगो को उपचार दिया गया। मेले में आने वाले लाभार्थियों को नि:शुल्क औषधि पौधों का वितरण किया गया। शिविर में कुल 367 जिसमे 215 पुरुष व 152 महिला रोगियों ने निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं औषधि वितरण का लाभ लिया । मेले में जन सामान्य को आयुर्वेद दिनचर्या, ऋतुचर्या, पोषण आहार एवं सामान्य रोगों से बचाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देशों की जानकारी दी गई। देवारण्य योजना के अन्तर्गत मेले में जनसामान्य को विभिन्न रोगों में स्थानीय औषधि पौधों के उपयोग की जानकारी प्रदर्शिनी लगाकर एवं पम्प्लेट वितरण कर दी गई तथा निशुल्क औषधि पौधों का वितरण भी किया गया।
लाभार्थियों एवं अतिथियों को विभागीय योग प्रशिक्षक एवं योग सहायक द्वारा योगाभ्यास करवाया गया तथा विभिन्न रोगानुसार योगाभ्यास की जानकारी भी दी गयी। मेले में लाभार्थियों को प्रदर्शिनी के माध्यम से आयुर्वेद आहार के अन्तर्गत मोटा अनाज से बने अरोग्यदायी व्यंजन के गुणधर्म एवं बनाने की विधि की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। बच्चों का सुवर्ण प्राशन संस्कार किया गया एवं सुपुष्टि योग की जानकारी का प्रदर्शनी लगाई गई। मेले मे आये लाभार्थियों की शुगर एवं ब्लड प्रेशर की नि:शुल्क जांच की गई। मोबाइल के माध्यम से विशेषज्ञो से परामर्श हेतु ग्रामीणों को आयुष क्यौर एप डाउनलोड करवाया गया। मेले में रुद्बद्घद्ग स्ह्ल4द्यद्ग द्घशह्म् श्वठ्ठ1द्बह्म्शठ्ठद्वद्गठ्ठह्ल के अन्तर्गत पर्यावरण के प्रति जीवन शैली में व्यक्तिगत एवं सामूहिक कर्तव्य पर आधारित जानकारी दी गयी। इस मेले में आयुष विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग,जिला प्रशासन,पंचायत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!