• Sat. Nov 7th, 2026

अचानक बदला मौसम : जिले में तेज आंधी के साथ बारिश, जावरा में बस स्टैंड का गेट गिरा

BySurendra Jain

May 28, 2023

खबर पक्की, 28 मई, रतलाम। जिले में रविवार की दोपहर मौसम की अचानक बदलाव आया तथा कई गांवों में तेज हवा व आंधी के साथ बारिश होने लगी। आंधी से जावरा नगर के बस स्टैंड का मुख्य द्वार धराशाही होकर गिर गया। गनीमत रही की उस समय वहां कोई व्यक्ति नहीं था, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। उधर ग्राम ढोढर में दोपहर करीब सवा दो बजे से आधे घंटे तक तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि हुई। इस दौरान नींबू के आकार के ओले गिरे तथा महू-नीमच हाईवे (फोरलेन) पर बर्फ की चादर सी बिछ गई।
रतलाम जिले के ग्राम कालूखेड़ा, सुखेड़ा, जावरा, सरवन, सैलाना, बड़ावदा, खारवाकलां, प्रीतमनगर, धराड़, अडवानिया, शिवगढ़, बिलपांक सहित अनेक गांवों में तेज हवा के साथ काफी देर तक बारिश होती रही। बारिश से गांवों के सड़के तरबतर हो गई तथा आंधी से लोग परेशान होते रहे। कई स्थानों पर दुकानों के बाहर लगे टेंट, तंबू, दुकानों के बाहर लगे बोर्ड, छतों पर रखे गमले आदि गिर गए।
ढोढर में आंधी व ओलावृष्टि के दौरान कुछ घरों की छतों के पतरे भी उड़कर दूर जा गिरे। सरवन में तेज हवा व बारिश से के कारण बाजारों में दुकाने लगाने वाले दुकानदार परेशान हो गए। दुकानों के बाहर छांव के लिए लगाए गई कपड़े व प्लास्टिक की पन्नियां, हरी जालियां आदि उडऩे लगे। वहीं आसपास अंचलों में कई जगह आम के पेड़ों से कच्ची केरियां व आम झड़ गए।
सैलाना में आँधी के दौरान धुल के गुब्बारे उड़ते नजर आए। खारवाकला व बड़ावदा में तेज हवा के साथ बारिश होने से सड़कों पर सन्नाटे की स्थिति बन गई तथा लोग इधर-उधर शरण लेकर बचते नजर आए। वहीं अडवानिया में शिवगढ़ मार्ग पर लगा केदारेश्वर, शिवगढ़ आदि जगह जाने के लिए लगाया गया दिशा-निर्देश बोर्ड भी गिर गया। सुखेड़ा में दुकानों के बाहर लगे तंबू उड़ गए तो घरों की छतों पर रखे गमले व फर्शियां सड़कों पर जा गिरी।
रतलाम जिले के सरवन में तेज आंधी से आम के पेड़ों पर आई बहार झड़ चुकी है। अर्थात 75 प्रतिशत पेड़ों पर से कच्चे आम नीचे गिर चुके हैं। जिससे कल सब्जी मंडी में कच्चे आमों की बहार आ जाएगी। सुखेड़ा में बारिश व छत पर रखे गमले फर्शी सहित मुख्य मार्ग पर गिरकर चकनाचूर हो गए।

error: Content is protected !!