• Sat. Nov 7th, 2026

महिलाओं के सशक्तिकरण का क्रांतिकारी कदम है लाड़ली बहना योजना : आशा मौर्य, भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को दिया धन्यवाद

BySurendra Jain

May 28, 2023

खबर पक्की, 28 मई, रतलाम। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने जन्म से लेकर जीवन पर्यंत तक महिलाओं के कल्याण की योजनाएं क्रियान्वित की है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लाड़ली बहना योजना क्रांतिकारी कदम साबित होगी। इसके माध्यम से 10 जून से बहनों के खातों में प्रतिमाह 1000 रूपए आना शुरू हो जाएंगे। भाजपा महिला मोर्चा इस योजना के लिए सभी बहनों के भाई शिवराजसिंह चौहान को धन्यवाद ज्ञापित करता है।
यह बात पूर्व महापौर व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मौर्य ने कही। पैलेस रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में श्रीमती मौर्य ने मीडिया को बताया कि कांग्रेस ने महिलाओं का कभी हित नहीं किया। चुनाव को देखते हुए कांग्रेस भ्रम फैलाने वाली घोषणाएं कर रही है लेकिन आमजन उसकी बातों में नहीं आएगे। घरेलू गैस सिलेण्डर हो या अन्य कोई घोषणा सभी की हकीकत जनता जानती है। श्रीमती मौर्य ने बताया कि भाजपा सरकार ने लाड़ली बहना योजना में 1 करोड़ 25 लाख से अधिक बहनों का पंजीयन कर लिया है। इनके खातों में 1000 रूपए हर महीने जमा होंगे। यह योजना बहनों के जीवन में बदलाव का नया अध्याय लिखेगी। उन्होंने बताया कि सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए चालू वर्ष के बजट में 1 लाख 2 हजार 976 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। कांग्रेस राज में महिला पुरूष का लिंगानुपात बदतर था, लेकिन भाजपा की कल्याणकारी नीतियों से यह अनुपात 991 से बढ़कर 1020 हो गया है।
श्रीमती मोर्य ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार महिलाओं सहित सभी वर्गों का कल्याण कर रही है। महिलाओं के लिए मेटरनिटी लिव 12 सप्ताह से 26 सप्ताह की है। मातृ मृत्यु दर घटकर 97 रह गई है। 27 करोड़ से अधिक मुद्रा लोन महिलाओं को मिला है। सुकन्या समृद्धि योजना में 3 करोड़ 18 लाख खाते खोले गए है। जन औषधि केन्द्रो से मातृ 1 रूपए में 27 करोड़ सेनिटरी पेड उपलब्ध कराए गए है। मातृ वन्दना योजना में 3 करोड़ से अधिक महिलाओं को सहायता दी गई है। चर्चा के दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पटवा, मोर्चा की मीडिया प्रभारी मनीषा गुप्ता, सोश्यल मीडिया प्रभारी तृप्ति सिंह आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!