• Sat. Nov 7th, 2026

दंतोडिया में बिरसा मुंडा प्रीमियर लीग विधायक ट्रॉफी का भव्य शुभारंभ, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना व जनपद अध्यक्ष साधना जयसवाल रहे उपस्थित

BySurendra Jain

May 27, 2023

खबर पक्की, 27 मई, रतलाम। जिले की ग्रामीण विधानसभा में बिरसा मुंडा प्रीमियर लीग विधायक ट्रॉफी का भव्य शुभारंभ दंतोडिया के स्टेडियम में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना एवं जनपद अध्यक्ष साधना जयसवाल रहे। पहले दिन हुए रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पर ग्रामीणजन स्टेडियम में पहुंचे।
रात्रि कालीन क्रिकेट स्पर्धा में ग्रामीण विधानसभा की कई टीमों द्वारा भाग लिया गया। प्रतिदिन रात्रि में मुकाबले होंगे और जीतने वाली टीम अगले दौर में पहुंचेगी। दंतोडिया में बने स्टेडियम को स्पर्धा के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। स्पर्धा के दौरान फाइनल और सेमीफाइनल में आने वाली टीमों को आकर्षक पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित विधायक ट्रॉफी को लेकर ग्रामीणों के साथ खेल प्रेमियों और खिलाडिय़ों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। स्पर्धा में विभिन्न गांव की टीम द्वारा भाग लिया गया है। स्पर्धा के शुभारंभ में विधायक और जनपद अध्यक्ष के साथ मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र पाटीदार, शुभम गुर्जर, भेरूलाल पाटीदार, सुरेश पाटीदार, शांतिलाल पाटीदार, ईश्वरलाल वसुनिया, बाबूलाल पाटीदार, ऋषिराज सिंह, कैलाश देवड़ा सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!