• Sat. Nov 7th, 2026

मिलावट की आशंका में कुल्फी के नमूने लिए

BySurendra Jain

May 19, 2023

खबर पक्की, 19 मई, रतलाम। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अमले को निरंतर खाद्य पदार्थों के नमूने लेने के लिए निर्देशित किया गया है। इस तारतम्य में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश जमरा ने रतलाम बाजार में कुल्फी के नमूने लिए। मिलावट की आशंका में लिए गए। नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जा रहा है। यदि नमूना फेल होता है तो संबंधित कुल्फी निर्माता के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने बरबड़ स्थित व्यास आइस फैक्ट्री से बर्फ का सैंपल, अग्रवाल मटका कुल्फी बालाजी नगर से केसर पिस्ता कुल्फी एवं राजभोग कुल्फी का नमूना लिया। स्वच्छता नहीं पाए जाने पर संस्थान संचालक को फटकार लगाई गई। सुधार सूचना पत्र जारी किया गया यदि वह 7 दिवस के अंदर सुधार कर जवाब प्रस्तुत नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दो बत्ती स्थित अनिल रेफ्रीजेसन जो कि आइसक्रीम एवं ज्यूस में प्रयोग होने वाले कस्टर्ड पाउडर, एसेंस, खाद्य रंग आदि का थोक विक्रेता है उनके यहां से आइसक्रीम, स्टेबलाइजर एवं कस्टर्ड पाउडर के नमूने लिए गए। सभी नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये जहां से जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!