• Sat. Nov 7th, 2026

वैध कालोनाईजरों से शासन को 511.23 लाख की आय

BySurendra Jain

May 17, 2023

खबर पक्की, 17 मई, रतलाम। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जहां एक ओर अवैध कालोनाइजरों के विरुद्ध कठोर कार्यवाहियां समय-समय पर की जा रही है, वहीं वैध लाइसेंसधारी कालोनाइजरों को नगर पालिक निगम क्षेत्र को छोडकर जिले मे 5 कालोनी, निकाय क्षेत्र तथा 12 कालोनी, ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित किए जाने हेतु विकास अनुमतियां जारी की गई, जिनसे 5 करोड 8 लाख रुपए की राजस्व आय शासन को प्राप्त हुई है। इसी प्रकार पांच कालोनाइजरों को ग्रामीण क्षेत्र में कालोनी विकास हेतु नए लायसेंस भी जारी किए गए हैं जिससे 2.50 लाख से अधिक की आय शासन को प्राप्त हुई। इस प्रकार कुल 5 करोड 11 लाख रुपए नगरीय निकायों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कालोनी विकास से राशि प्राप्त करके जिला पंचायत की आश्रय निधि मद में जमा करवाई गई है।
शहरी विकास अभिकरण परियोजना अधिकारी श्री अरुण पाठक ने बताया कि नगर पालिक निगम क्षेत्र को छोडकर अन्य 8 नगरीय निकायों में शासन निर्देशानुसार अनाधिकृत कालोनियों का सर्वेक्षण कराया गया, जिसमें 172 अनाधिकृत कालोनियां चिन्हित हुई जिनमें नागरिक अधोसंरचना प्रदाय किए जाने संबंधी कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

error: Content is protected !!