• Sat. Nov 7th, 2026

श्री सेमलिया जी तीर्थ में भगवान शांतिनाथ जी का जन्म एवं मोक्ष कल्याणक आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

BySurendra Jain

May 17, 2023

खबर पक्की, 17 मई, रतलाम। ज्येष्ठ वदी तेरस बुधवार को 16 वें तीर्थंकर भगवान श्री शांतिनाथ जी का जन्म एवं मोक्ष कल्याणक श्री सेमलिया जी तीर्थ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रात: 7:30 बजे प्राचीन मूलनायक श्री शांतिनाथ भगवान का अनेकों उत्कृष्ट औषधियों से भव्य अभिषेक किया गया पश्चात अष्ट प्रकारी पूजन की गई।
जिसके बाद प्रभु की भव्य रथयात्रा सेमलिया ग्राम के प्रमुख मार्गो से निकाली गई, जिसमें अनेक परिवारों द्वारा भगवान के आगे गवली बनाई गई जिसके पश्चात जिनालय में शांतिनाथ पंचकल्याणक पूजन की गई एवं साधार्मिक वात्सल्य का भव्य आयोजन किया गया सम्पूर्ण आयोजन का लाभ जैन कॉलोनी रतलाम निवासी श्री सोहनलालजी जितेंद्र जी सचिन जी राकेश जी चौपड़ा परिवार द्वारा लिया गया। लाभार्थी परिवार का बहुमान सेमलिया श्री संघ के नरेंद्र सोलंकी, दिलीप सुराणा, रखब लोढ़ा, अशोक जैन, आदि सदस्यों ने किया जिसमें रतलाम से कांतिलाल चोपड़ा फतेहलाल कोठारी ललित कोठारी हेमंत कोठारी लालचंद सुराणा संदीप पोहावाला सुनील मूणत प्रदीप डांगी, शुभम तलेरा, मनसुख चोपड़ा, विक्रम सिंह कोठारी प्रदीप पावेचा पंकज श्रीमाल सौरभ भंडारी शैलेंद्र मंडोत राकेश कोठारी अशोक जैन लाला जयवंत कोठारी, मुकेश पगारिया संतोष चतर, शैलेन्द्र कोठारी सहित रतलाम, जावरा, नामली, खाचरोद, सैलाना के सैकड़ो धर्म जनो ने भाग लिया।

error: Content is protected !!