• Sat. Nov 7th, 2026

महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद जी सरस्वती के मुखारविंद से 29 मई से प्रारंभ होगी श्रीमद् भागवत कथा, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन करेगा आयोजित

BySurendra Jain

May 15, 2023

खबर पक्की, 15 मई, रतलाम। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्त्वावधान में 29 मई से 4 जून तक महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद जी सरस्वती की श्रीमद् भागवत कथा आयोजित होगी। कथा का आयोजन बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में होगा। कथा की तैयारियों को लेकर विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें महापौर प्रहलाद पटेल, श्री गोपालजी का बड़ा मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, हरिहर सेवा समिति अध्यक्ष मोहनलाल भट्ट, समाजसेवी गोविंद काकानी, ताराबेन सोनी, राखी व्यास, जया सोमानी, संगीता गोयल और निर्मल लुनिया उपस्थित रहे।
महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद जी सरस्वती के मुखारविंद से होने वाली श्रीमद् भगवत कथा को लेकर तैयारियों का दौर शुरू हो चुका है। 29 मई से शुरू होने वाली कथा के पूर्व अलकापुरी चौराहा से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में शहर की धर्मप्रेमी जनता के साथ माताएं एवं बहने शामिल होगी। कलश यात्रा अलकापुरी चौराहा से विधायक सभागृह पहुंचकर समाप्त होगी। यहां पूजा-अर्चना के बाद कथा की शुरूआत होगी। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन ने शहर की धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

error: Content is protected !!