• Sat. Nov 7th, 2026

अवैध वसुली करने वाले आरोपियों का सैलाना पुलिस ने निकाला जुलूस, आरोपीयों के विरुद्द राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही

BySurendra Jain

May 15, 2023

खबर पक्की, 15 मई, रतलाम। पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम सिद्दार्थ बहुगुणा (भापुसे) के मार्गदर्शन, अति.पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सुनील कुमार पाटीदार तथा एसडीओपी सैलाना श्री ईडला मौर्य के निर्देशन मे सैलाना पुलिस द्वारा अवैध वसुली करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने मे मिली बड़ी सफलता ।
अपराधो का विवरण- दिनांक-11.5.2023 को फरियादी बद्रीलाल पिता कन्हैयालाल पाटीदार निवासी बोदिना ने रिपोर्ट किया कि आरोपी दिनेश उर्फ गजनी पिता बापूलाल गुर्जर निवासी सकरावदा का अवैध वसुली के लिये पैसे मांग करना व नही देने पर जान से मारने की धमकी देने कि रिपोर्ट करने पर अप.क्र.120/2023 धारा 384,386,387,506,507 भादवि का पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया है । तथा दिनांक 13.5.23 को फरियादी राजेन्द्र कुमार पिता मांगीलाल चंडालिया द्वारा डरा धमकाकर अवैध पैसो की मांग करने की रिपोर्ट करने पर आरोपी दिनेश उर्फ गजनी पिता बापूलाल गुर्जर निवासी ग्राम सकरावदा व उसके साथियो के विरुद्द अप.क्रं.122/2023 धारा 384,386,387,507,506,34 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया है ।
विवेचना के दौरान आरोपी दिनेश उर्फ गजनी पिता बापूलाल गुर्जर निवासी सकरावदा व आरोपी लखन पिता रमेश धबाई निवासी किर्तिविहार कालोनी सैलाना के विरुद्द राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की कार्यवाही करते हुए माननीय जिला दण्डाधिकारी महोदय से वारंट प्राप्त करते हुए उक्त दोनो आरोपियो को निरुद्द मे लिया जाकर भेरुगढ जैल उज्जैन मे दाखिल किया गया ।

राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम मे भेरुगढ भेजे गये आरोपी –
1-दिनेश उर्फ गजनी पिता बापूलाल गुर्जर उम्र- 26 साल निवासी सकरावदा थाना सैलाना
2- आरोपी लखन पिता रमेश धबाई उम्र 32 साल निवासी किर्तिविहार कालोनी सैलाना
अपराध मे गिरफ्तार आरोपी-
1-विशाल पिता मोहनलाल त्रिवेदी उम्र 30 साल निवासी महालक्ष्मी गली सैलाना
आपराधिक रिकार्ड-
1.दिनेश उर्फ गजनी पिता बापूलाल गुर्जर उम्र- 26 साल निवासी सकरावदा थाना सैलाना के विरुद्ध हत्या व हत्या के प्रयास सहीत कुल 07 प्रकरण पंजीबद्ध है।

2.आरोपी लखन पिता रमेश धबाई उम्र 32 साल निवासी किर्तिविहार कालोनी सैलाना के विरूद्ध मारपीट, अवेैध वसुली सहीत कुल 11 प्रकरण दर्ज है ।

गठीत टीम – आरोपीयो की गिरफ्तार करने मे थाना प्रभारी निरीक्षक मो.अय्युब खांन , उनि मनोज पाटीदार , उनि ध्यानसिह सोलकी , उनि लिलियन मालवीय ,सउनि मुकुटसिह यादव, प्र.आर.573 दिनेश जाट, प्र.आर. 538 अनिल मर्सकोले, प्र.आर. 151 हेमंत जाट, आर. 668 मुकेश मेघवाल, आऱ. 980 सतीश परमार ,आर. नारायणसिह, की महत्वपुर्ण भूमिका रही ।

error: Content is protected !!