खबर पक्की, 12 मई, रतलाम। किशोरियों में जागरुकता बढ़ाने हेतु सेवा भारती समिति ने द केरला स्टोरी का शो आयोजित किया। धर्मांतरण एवं आतंकी गतिविधियों पर बनी यह फिल्म सामाजिक आयाम के अंतर्गत सेवा बस्तियों में निवासरत किशोरियों एवं मातृ शक्ति को फिल्म दिखाई गई।
लोकेन्द्र टॉकीज मे आयोजित इसके शो में करीब 700 किशोरियों और मातृ शक्ति ने शामिल होकर फिल्म को देखा। इस दौरान सेवा भारती समिति के अध्यक्ष राकेश मोदी ने कहा कि इस प्रकार की फिल्मे समाज में जनजागरण का काम करती है। उन्होंने युवाओं से द केरल स्टोरी देखने और साथ में अपनी माता-बहन और मित्रों को ले जाने की अपील की। इस दौरान संस्था सचिव राजेश बाथम,नितिन फलोदिया, अभिनव बरमेचा, ममता भण्डारी आदि मौजूद रहे। यह जानकारी अनुज छाजेड़ ने दी।

