• Sat. Nov 7th, 2026

जिले में तापमान 45 डिग्री के पार, दिनभर चला लू का दौर

BySurendra Jain

May 12, 2023

खबर पक्की, 12 मई, रतलाम। जिले में लगातार चौथे दिन भीषण गर्मी का असर देखने को मिला है। रतलाम में आज एक बार फिर सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। रतलाम में आज दोपहर तापमान 45.2 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। जिसका असर सड़कों पर भी देखने को मिला है। दोपहर के समय सड़क पर गिनती के वाहन ही दिखाई दिए। वहीं, दिन के समय लोग पेड़ की छांव तलाशते और ज्यूस सेंटर एवं गन्ने की चरखीयों पर गर्मी से राहत पाते नजर आए। मई के महीने में पहली बार तापमान ने 45 डिग्री का आंकड़ा छुआ है। रतलाम में मंगलवार को 42.2 डिग्री, बुधवार को 43.2, गुरुवार को 44.2 डिग्री और आज 45.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया ।
दरअसल अप्रैल के महीने में ही भीषण गर्मी का असर देखने को मिल जाता है लेकिन इस बार लंबे समय तक बादलों के जमावड़े और बारिश के दौर की वजह से भीषण गर्मी से राहत मिली हुई थी लेकिन अब मई के महीने में तापमान हाई पर पहुंच चुका है। रतलाम में लगातार चौथे दिन सूरज का सितम जारी है । आज दूसरे दिन भी शहर का पारा 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी से जनजीवन बेहाल है। गर्म हवाओं के थपेड़ो से राहगीर परेशान रहे। यहां स्वास्थ्य विभाग ने भी एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से सर ढककर बाहर निकलने की बात कही है । लू से बचने के लिए लगातार पानी और शीतल पेय पदार्थ पीने की एडवाइजरी जारी की है।

error: Content is protected !!