खबर पक्की, 10 मई, रतलाम। प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के प्रत्येक व्यक्ति के उत्थान हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी ही संवेदनशीलता से जनकल्याणकारी योजनाऐं बनाई है, जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हितग्राहियों को लाभान्वित किये जान हेतु जनसेवा अभियान चलाया गया है जो कि पुरे देश में मिसाल के रूप में कायम हुआ है।
उक्त उदगार विधायक रतलाम शहर चेतन्य काश्यप ने अलकापुरी कम्युनिटी हॉल में जनसेवा अभियान शिविर शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों का दिलाना पुण्य का कार्य है। हमारे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने समाज के हर वर्ग के व्यक्ति के उत्थान के लिये बड़ी ही संवेदनशीलता से योजनाऐं बनाई है इन योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिलाना हम सभी का कर्तव्य है।
महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान प्रत्येक व्यक्ति के उत्थान हेतु विभिन्न जनकल्याणकारी योजना बनाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित किये जाने के सपने को साकार कर रहे है।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान-2Ó में आयोजित शिविरों में पार्षदगण अपने-अपने वार्ड के शेष रहे हितग्राहियों को लाकर उन्हे लाभान्वित करवायें तथा व्यक्तिगत रूप से योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें।
प्रारंभ में विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त एपीएस गहरवार, एसडीएम रतलाम शहर संजीव केशव पाण्डे, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, विनोद यादव, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती देवश्री पुरोहित, महापौर परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, श्रीमती अनिता कटारा, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद हितेश कामरेड, धर्मेन्द्र रांका, बलराम भट्ट, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती शबाना, श्रीमती अनिता वसावा, पूर्व महापौर परिषद सदस्य पवन सोमानी, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, हेमराज वसावा, उपायुक्त विकास सोलंकी, कार्यपालन यंत्री सुरेशचन्द्र व्यास, जी.के. जायसवाल, सहायक यंत्री श्याम सोनी, उपयंत्री मनीष तिवारी आदि ने मॉं सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान की शुरूआत की।
महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि 10 से 26 मई तक चलाये जाने वाले ”मुख्यमंत्री जनसेवा अभियानÓÓ के तहत अलकापुरी कम्युनिटी हॉल, अम्बेडकर मांगलिक भवन पोलोग्राउण्ड, नगर निगम आईटी सेल, हरमाला पम्प हाउस व नरसिंग वाटिका में कार्यालयीन समय में शिविर का आयोजन किया गया है। आयोजित शिविरों में भारत सरकार व राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को दिलाया जायेगा। योजनाओं के लाभ से कोई भी पात्र हितग्राही वंचित ना रहे इस हेतु चिन्हित योजनाओं के अन्तर्गत प्रदत्त लाभों का सत्यापन किया जावेगा एवं लाभ से वंचित हितग्राही की पहचान की जावेगी एवं लाभ से वंचित हितग्राही का उसी समय योजना से संबंधित आवेदन भरवाया जावे जाकर आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति कराकर आवेदन के साथ संलग्न किये जावेंगे।

