• Sat. Nov 7th, 2026

सीजन का सबसे गर्म दिन : रतलाम जिले में तापमान पहुँचा 43 डिग्री, भीषण गर्मी से सड़के हुई सुनसान

BySurendra Jain

May 10, 2023

खबर पक्की, 10 मई, रतलाम। रतलाम जिले में आज इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। रतलाम में आज दोपहर तापमान 43 डिग्री पहुंच गया। जिसका असर सड़कों पर भी देखने को मिला है। दोपहर के समय सड़के सुनसान हो गई। गिनती के वाहन ही सड़कों पर नजर आ रहे थे। दिन के समय लोग पेड़ की छांव तलाशते नजर आए। वहीं, आम लोग ज्यूस सेंटर और गन्ने की चरखीयों पर गर्मी से राहत पाते नजर आए। मई के महीने में पहली बार तापमान में 43 डिग्री का आंकड़ा छुआ है। मंगलवार को रतलाम में 42.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।
लंबे समय तक बादलों के जमावड़े और बारिश के दौर की वजह से अब तक लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली हुई थी लेकिन 3 दिनों में ही तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। मंगलवार को रतलाम प्रदेश के 3 सबसे गर्म जिलों में शामिल हो गया था। वहीं, आज भी तापमान बढ़कर 43 डिग्री पहुंच चुका है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी भीषण गर्मी के तेवर दिखे हो सकते है। हालांकि आगामी दिनों में एक बार फिर आंधी और हल्की बारिश होने के आसार भी बने हुए हैं।

error: Content is protected !!