• Sat. Nov 7th, 2026

ग्र्रामीण भाजपा विधायक दिलीप मकवाना के दफ्तर का घेराव करने जा रहे युवा कांग्रेस के 21 कार्यकर्ता गिरफ्तार

BySurendra Jain

May 8, 2023

खबर पक्की, 8 मई, रतलाम। ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को मुआवजा देने की मांग को लेकर भाजपा विधायक दिलीप मकवाना के कार्यालय का घेराव करने जा रहे युवा कांग्रेस के 21 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई। उन्हें दोपहर करीब तीन बजे एसडीएम न्यायालय में पेश करने के लिए स्टेशन रोड थाने से एक वाहन में बैठाकर ले जाया गया। वाहन में बैठाने के दौरान भी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से कई किसानों की फसलें खराब हो गई थी। कुछ दिन पहले शासन ने किसानों के मुवावजे की राशि की लिस्ट जारी की थी, इसमें अनेक किसानों का नाम नहीं थे, इसे लेकर किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह का कहना है कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कुछ किसानों को मुआवजा दिया जा रहा है। जबकि कई किसानों की फसल खराब हुई है। सभी किसानों को मुआवजा दिया जाए। सोमवार दोपहर युवा कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता फव्वारा चौक से नारेबाजी करते हुए कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे।
तभी पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और ज्ञापन वहीं पर तहसीलदार को देने के लिए कहा लेकिन कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे कार्यालय जाकर विधायक को ज्ञापन देंगे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन फाड़कर फेंक किया तथा नारेबाजी करते हुए आगे बढऩे लगे तो पुलिस ने युवा कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह लुनेरा, एनएसयूआई अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सेजावता, जनपद सदस्य बल बहादुर सिंह, हरीश पटेल, जितेंद्र सिंह, देवीलाल अमलियार, गौरव पोरवाल, मनोज राठौर, राजपाल, अजय पाल सिंह, कैलाश पाटीदार, सुनील सिंह, कन्हैयालाल धाकड़, वेद प्रकाश पाटीदार, निक्कू बना बांगरोद, सुरेश, धर्मेंद्र सिंह, विक्रम भदोरिया आदि को गिरफ्तार कर लिया।

error: Content is protected !!