• Sat. Nov 7th, 2026

पहले टक्कर मारी फिर जिस को टक्कर मारी उसी को पीटा फिर भी भाजपा जिला अध्यक्ष ने ऐसे आदमी का समर्थन किया और उसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई धन्य हो भाजपा

BySurendra Jain

May 7, 2023

खबर पक्की :7 मई रतलाम, 5 मई को रतलाम दो बत्ती थाने के पास उदय भान सिंह द्वारा सीधे-साधे सीनियर सिटीजन 65 वर्षीय अनिल सकलेचा को गाड़ी से पीछे से टक्कर मारी जाती है। इस पर सकलेचा द्वारा गाड़ी ढंग से चलाने का कहा जाता है। उदय भान सिंह द्वारा क्रोधित होकर अनिल सकलेचा को मारा-पीटा जाता है। अनिल सकलेचा वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक जैन लाला के साडू है। अनिल सकलेचा द्वारा उक्त शिकायत दो बत्ती थाने पर दर्ज कराई जाती है। लेकिन चोरी और सीनाजोरी वाले इस मामले में रतलाम जिला भाजपा अध्यक्ष द्वारा गलत आदमी का समर्थन करते हुए उक्त उदय भान की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस पर दबाव बनाया जाता है जिस कारण पुलिस द्वारा उक्त उदय भान की शिकायत पर उदय भान की मार से घायल सकलेचा के खिलाफ cross रिपोर्ट लिखी जाती है। क्या रतलाम भाजपा अध्यक्ष मात्र इस आधार पर क्योंकि वह उनके समुदाय का है ऐसे गलत आदमी का सपोर्ट करेंगे जिसने खुद टक्कर मारी और उसके बाद मारपीट की। एक तरफ भाजपा सबका साथ सबका विकास की बात करती है दूसरी तरफ मात्रा अपने समुदाय का होने के करण गुंडा तत्वों का सपोर्ट करती है क्या यह उचित है भाजपा जिला संगठन को और प्रादेशिक संगठन को ऐसी बातों पर तुरंत ध्यान देना चाहिए तो ही पार्टी के हित में होगा।

error: Content is protected !!