• Sat. Nov 7th, 2026

युवक की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

BySurendra Jain

May 7, 2023

खबर पक्की, 7 मई, रतलाम। रतलाम के पास सनावदा रोड पर कल रात एक युवक की हत्या हो गई। तीन-चार युवकों दो युवकों को घेरकर रात में चाकू और लाठी से जानलेवा हमला कर दिया था, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल है। हत्या की वजह मोबाइल पर चैटिंग करने सामने आया है। रतलाम में मेडिकल कॉलेज में आज सुबह मृतक के शव का पोस्टमार्टम चल रहा था और दूसरी ओर सनावदा रोड पर हत्या को लेकर नाराज लोग फोरलेन की सडक़ पर रास्ता रोक दिया।
स्टेशनरोड थाना पुलिस के मुताबिक नारायणसिंह पिता ईश्वरसिंह भाटी (23) निवासी नगरा की हत्या हुई है, जबकि मृतक के एक अन्य साथी के गंभीर रूप से घायल होने पर रतलाम अस्पताल में भर्ती कराया है। नगरा रहवासी राजपालसिंह ने तीन-चार हमलावरों के खिलाफ अपराध कायम करवाया है। स्टेशनरोड पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला धारा 302, 307, 34 भादवि में दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक तौर पर हत्या की वजह मोबाइल पर चैटिंग करने की बात पर मुलजिम और फरियादी पक्ष में आपसी विवाद होना सामने आया है। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने मृतक और उसके साथी को बात करने बुलाया था। इसके बाद हमलावर तीन-चार युवकों ने रात में सनावदा रोड पर नारायणसिंह और उसके साथी पर लाठी और चाकू से हमला कर दिया। दोनों को गंभीर रूप से घायल होने पर हमलावर मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हमले में घायल नारायणसिंह भाटी की हालात काफी नाजुक हो गई थी। बताते है कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। दोनों को रात में ही रतलाम अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने परीक्षण कर नारायणसिंह भाटी को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके एक अन्य साथी युवक की हालात गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए भर्ती किया। बहरहाल, पुलिस थाना स्टेशनरोड ने फरियादी राजपालसिंह की रिपोर्ट पर तीन-चार हमलावरों के खिलाफ नारायणसिंह भाटी की हत्या और नाबालिग युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में हत्या के प्रयास का अपराध कायम कर तलाश शुरू कर दी है।
सुबह मृतक नारायणसिंह के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज में चल रहा था कि दूसरी ओर नारायणसिंह की हत्या के विरोध में नाराज ग्रामीणों ने सनावदा रोड की हाइवे सडक़ पर बैठकर रास्ता रोक दिया। ग्रामीणजनों की नाराजगी का पता चलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

error: Content is protected !!