• Sat. Nov 7th, 2026

बिना हेलमेट के मोटर साइकिल चलाने होगी कार्रवाई, एक मई से यातायात को सृदढ़ बनाने हेतु विशेष अभियान प्रारंभ होगा, मनचलों कीअब खैर नहीं पुलिस ने किया हेल्पलाईन नम्बर जारी

BySurendra Jain

Apr 27, 2023

खबर पक्की, 27 अप्रैल, रतलाम। शहर के यातायात को सृदढ़ बनाने हेतु 01 मई 2023 से दिनांक 15 मई 2023 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहूगुणा ने बताया कि शहर के यातायात को सुव्यवस्थित चलाने हेतु एवं लोगो को यातायात नियमो का पालन कराये जाने हेतु पुलिस द्वारा सख्ती से चालानी कार्यवाही की जावेगी। पुलिस द्वारा बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले, ट्रिपल सवारी करने वाले, शराब पिकर वाहन चलाने वाले, बिना लाईसेंस के वाहन चलाने वाले, गलत साईड मे वाहन चलाने वाले वाहन चालको पर चालानी कार्यवाही की जावेगी साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियो के लाईसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की जावेगी। इसके साथ ही शहर की यातायात की समस्याओ मे सुधार किये जाने हेतु नगर निगम के साथ मिलकर संय्युक्त रुप से समस्याओ का निराकरण भी किया जावेगा।
श्री बहुगुणा द्वारा जिले मे महिलाओ से छेड़छाड़ करने वाले मनचलो, असामाजिक तत्वो द्वारा अराजकता फैलाने, स्कुल/कॉलेज/कोचिंक संस्थानो के सामने असमाजिक तत्वो के जमावड़े, सूदखोरी, जुआ-सट्टा, सायबर संबंधी फ्रॉड एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियो की जानकारी देने के लिये एक हेल्पलाईन नम्बर ( 7049127232) भी जारी किया गया है । किसी भी व्यक्ति को उपरोक्त संबंध मे किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस तक पहुचाना हो तो वह हेल्पलाईन नम्बर पर फोन कर सूचना दे सकता है। हेल्पलाईन पर सूचना देने वाले का नाम सुरक्षा की दृष्टि से गोपनीय भी रखा जावेगा।
पुलिस अधीक्षक के समक्ष शहर में सार्वजनिक स्थानो पर शराब पिने एवं अन्य समस्याओ की जानकारी मिलने पर उनके द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक श्री हेमंत चौहान को उक्त समस्याओ का पता कर निराकरण हेतु निर्देशित भी किया गया है। आयोजित प्रेस वार्ता मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाटीदार, नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान, यातायात डीएसपी अनिल रॉय एवं रक्षित निरीक्षक खिलावन कंवर मौजुद थे।

error: Content is protected !!