खबर पक्की, 26 अप्रैल, रतलाम। नगरीय विकास एवं आवास विभाग, मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार अशोक पोरवाल ने रतलाम विकास प्राधिकरण रतलाम के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री) पद का पदभार रतलाम-झाबुआ सासंद गुमान सिंह डामोर, शहर विधायक चेतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडे, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया की उपस्थिति में ग्रहण किया।
इस अवसर पर शहर अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं आरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजीव केशव पाण्डेय ने नवनियुक्त अध्यक्ष श्री पोरवाल सहित अन्य अतिथियों का पुष्पगुछ से स्वागत किया।
आरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने इस अवसर पर अध्यक्ष श्री पोरवाल को प्राधिकरण द्वारा ट्रांसर्पोट नगर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी के साथ ही अन्य योजनाओं की जानकारी से भी अवगत कराया।
कार्यभार ग्रहण के पश्चात अध्यक्ष श्री पोरवाल ने प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करते हुए शहर में मध्यम वर्ग को सस्ते प्लॉट उपलब्ध कराये जाने संबंधि योजना शीद्य तैयार करने के निर्देश प्रदान किये।

