• Sat. Nov 7th, 2026

जिले में मलेरिया को 2025 तक शून्य तक पहुंचाने का लक्ष्य

BySurendra Jain

Apr 25, 2023

खबर पक्की, 25 अप्रैल, रतलाम। विश्व मलेरिया दिवस पर मलेरिया विभाग द्वारा मलेरिया दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मानव श्रृंखला निर्मित कर जनजागरुकता रैली निकाली गई। रैली को जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. जी.आर. गौड, डा. रविन्द्र पाल, जिला मलेरिया अधिकारी डा. प्रमोद प्रजापति, जिला उप मीडिया प्रभारी श्रीमती सरला कुरील, सहा. मलेरिया अधिकारी श्री नरवेसिंह वसुनिया द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई जिला चिकित्सालय परिसर पर समाप्त हुई।
रैली में प्रवीण गामड, संदीप विजयवर्गीय, राजेन्द्र पालीवाल, सुनील दुबे, आरोग्यम् नर्सिंग स्कूल की छात्र-छात्राएं एवं एंटी लार्वा टीम तथा मलेविभाग के कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया। अशोक अग्रवाल ने मलेरिया बीमारी के प्रति जागरुक रहने, समय पर जांच, उपचार तथा बचार सम्बन्धी जानकारी दी गई। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. जी.आर. गौड, डा. रविन्द्र पाल, जिला मलेरिया अधिकारी डा. प्रमोद प्रजापति द्वारा मलेरिया दिवस पर प्रकाश डालते हुए बीमारी के प्रति जागरुक रहने एवं समय पर जांच कराने संबंधी जानकारी दी गई।
विकासखण्ड एवं ग्राम स्तर पर विश्व मलेरिया दिवस पखवाडे के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं द्वरारा भ्रमण कर बुखार रोगियों की जांच करना, मच्छरदानी का उपयोग करना, नारे लेखन और लोगों को मलेरिया के प्रति आईईसी के माध्यम से जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।

error: Content is protected !!