• Sat. Nov 7th, 2026

अकारण कर्मचारियों को प्रताडि़त कर मनमाने तरिके से अन्य जिलों में स्थानांतरण सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

BySurendra Jain

Apr 22, 2023

खबर पक्की, २२ अप्रैल, रतलाम। प्रांतीय सांख्यिकी अन्वेषक संघ भोपाल द्वारा वर्ष २०१६ से पदोन्नति पर रोक, ग्रेड पे उन्नयन तथा संयुक्त संचालक भोपाल द्वारा अकारण कर्मचारियों को प्रताडि़त कर मनमाने तरिके से अन्य जिलों में स्थानांतरण नीति के विरुद्ध संविलियन करने सहित अन्य मांगों को लेकर विभाग के मंत्री जगदीश देवड़ा एवं आयुक्त भोपाल अभिषेक सिंह को ज्ञापन दिया गया। जिसमें मंत्री द्वारा सात दिवस में निराकरण करने हेतु आश्वासन दिया गया। ज्ञापन में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष आर. सी.भगोरा, कार्यकारी अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला, सचिव विरेन्द्र सिंह, महासचिव गगन मालवीया, दिपक भारतीय, विवेक कोहद, प्रमोद कुमार निर्वाण आदि साथी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!