• Sat. Nov 7th, 2026

महिलाओ एवं लडकियो से छेडछाड करने वाले मनचले निकले शराब तस्कर एवं वाहन चोर, पुलिस ने निकाला जुलूस

BySurendra Jain

Apr 21, 2023

खबर पक्की, 21 अप्रैल, रतलाम। जिले के आलोट कस्बे में पिछले कुछ समय से शाम के समय मनचलो द्वारा महिलाओ एवं लडकियो से छेडछाड कर मोटरसायकिल से फरार हो जाने की शिकातयते प्राप्त होने लगी साथ ही इन घटनाओ के कारण क्षैत्र की जनता मे आक्रोश था। मनचलो द्वारा शाम के समय अंधेरे का फायदा उठाकर घटनाएं की जा रही थी जो कि चिन्ताजनक थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जब पुलिस ने तत्परता से खोजबीन की तो पता चला कि ये मनचले महिलाओ को छेडऩे के साथ साथ शराब तस्करी और वाहन चोरी भी करते थे। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की दो मोटर साइकिल के साथ भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त करने में भी सफलता प्राप्त की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पुरे कसबे में इनका जुलुस भी निकाला जिससे कि नागरिको में विश्वास कायम रहे। आरोपियों के जुलुस में नागरिको ने भी भरपूर आनंद लिया।
एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने आलोट में हो रही घटना की गंभीरता को देखते हुए मनचलो की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये थे । जिसमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार एवं एसडीओपी आलोट सुश्री शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आलोट शिवमंगलसिंह सेंगर के नेतृत्व मे थाने के बल से साथ टीम का गठन किया गया एवं सूचना तंत्र सक्रिय किया गया। छेडछाड किये जाने के स्थानो पर पुलिस के जवानो को सादी ड्रेस मे तैनात किया गया साथ ही पुलिस द्वारा क्षैत्र मे सघन चेंकिग की गई। पुलिस को जांच के दौरान विश्वस्नीय मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि क्षैत्र में महिलाओ एवं लडकियो से छेडछाड करने वाले हुलिये के बदमाश राजस्थान के तरफ शराब लेने गये है । पुलिस टीम ने सूचना पर कार्यवाही करते हुए उक्त मनचलो की धरपकड़ हेतु राजस्थान आने जाने वाले मार्गो पर फोर्स को तैनात किया।
पुलिस कार्यवाही के दौरान नागेश्वर उन्हेल फंटे आलोट पर सुनिल उर्फ प्रभुलाल गायरी एवं वाहिद खां मुलतानी दोनो निवासी विक्रमगढ पुलिस को पल्सर मोटरसाईकल से आते हुए पकड़ा। उनके कब्जे से 07 पेटी अवैध शराब मिली। दोनो से कड़ी पुछताछ करने पर उन्होंने ओर भी शराब अपने घर मे रखी होना बताया। जिन्हे साथ लेकर आरोपी सुनिल उर्फ प्रभुलाल के घर से दो प्लास्टिक की केनो मे कुल 60 लीटर अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब जप्त की। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि मोबाईल पर अश्लील विडोयो देखकर उत्तेजित होकर मोटरसायिकल से पंचमविहार एवं शिवधाम कालोनी मे अंधेरा होते ही घुमने वाली महिलाओ एवं लडकियो से छेडछाड करते थे और मोटर सायकिल से फरार हो जाते थे । उक्त प्रकरणो मे आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया है ।
दोनो आरोपी से पुछताछ करने पर छेडछाड की घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकिल वर्ष 2016 मे बांबे सेंटर के पास आलोट से चोरी करना बताया। थाने के रिकार्ड से पता चला कि उक्त मोटर सायकिल गोपाल मीणा की थी जिसमे सहोरी का प्रकरण दर्ज था। एक अन्य मोटरसायकिल रामसिंह दरबार मे शादी समारोह से दिनांक जनवरी 2023 मे चोरी करना बताया। यह मोटरसायकिल राकेश पोरवाल की थी। आरोपियों ने बताया कि उक्त मोटरसायकिल को खोलकर पुर्जो को अपने घर मे पलंग पेटी मे छिपाकर रखा गया है। आरोपीगणो का पुलिस रिमांड प्राप्त कर बरामदगी की कार्यवाही की जावेगी। आरोपीगणो से अन्य अपराधो एवं मोटरसायकिल चोरी के गैंग का खुलासा होने की संभावना है। इनकी आपराधिक प्रवृतियो पर अंकुश लगाने हेतु इनका हिस्ट्रीशीट फाईल तत्काल तैयार किया जा रहा है।
आलोट पुलिस ने आरोपी प्रभुलाल उर्फ सुनिल पिता मदनलाल चौहान जाति गायरी उम्र 30 साल निवासी विक्रमगढ थाना आलोट जिला रतलाम तथा वाहिद पिता भुरे खां जाति मुलतानी मुसलमान उम्र 30 साल निवासी आलोट दरवाजा विक्रमगढ थाना आलोट को गिरफ्तार कर लिया है इनके कब्जे से 07 पेटी अवैध प्लेन शराब किमती 28000 रुपये मय बजाज पल्सर मोटरसायकिल किमती एक लाख और दो प्लास्टीक कि केन मे कुल 60 लीटर अवैध कच्ची शराब किमती 6000 रु को जब्त कर लिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब पौने दो लाख रु कीमत की बिना नम्बर की एचएल डिलक्स दो मोटरसायकिले जब्त की है।
आलोट पुलिस की इस कार्यवाही में निरीक्षक शिवमंगल सिंह सेंगर, उनि एल.एन. गिरी, उनि जोरावरसिंह, उनि विष्णु वास्कले, उनि दिव्या पारासर, सउनि के.एल. खेरवा,का.वा.प्र.आर.कमलेश भंडारी ,आर.राधेश्याम चौहान, शक्तिपालसिह सिसोदिया, आदिल खान, धर्मेन्द्र यादव , सुगडसिंह, शौकिनसिंह, हरिशंकर, कांतिलाल औहरिया , बाबुलाल, अंतिम, ओम रावत और सैनिक शाहरुख, की सराहनीय भूमिका रही है।

error: Content is protected !!