• Sat. Nov 7th, 2026

कुश्ती में राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदक विजेता पहलवानों का विधायक चेतन्य काश्यप ने किया सम्मान, आठ माह में रतलाम सेंटर पर तैयार हुए कुश्ती पहलवानों ने बेहतर खेल सुविधा मिलने पर जताया आभार

BySurendra Jain

Apr 21, 2023

खबर पक्की, 21 अप्रैल, रतलाम। कुश्ती में राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदक जीतकर रतलाम पहुंचे नन्हे पहलवानों का विधायक चेतन्य काश्यप ने सम्मान किया, तो वहीं दूसरी ओर खिलाडिय़ों ने भी नेहरू स्टेडियम स्थित सेंटर पर मिल रही बेहतर खेल सुविधाओं को लेकर आभार जताया। खिलाडिय़ों के सम्मान के दौरान जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष और राष्ट्रीय पहलवान बलवंत भाटी, एनआईएस कोच छाया शर्मा, संजय रावल सहित नन्हे पहलवान उपस्थित रहे।
विधायक श्री काश्यप ने रतलाम कुश्ती सेंटर के बलराम मौर्य, मोक्ष चतुर्वेदी, काजल रजक, साक्षी रावल और राधिका मौर्य का सम्मान किया। बलराम ने उत्तर प्रदेश के नंदीनगर कोंडा में आयोजित राष्ट्रीय स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता, जबकि अन्य खिलाडिय़ों ने जबलपुर में आयोजित प्रादेशिक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर रतलाम का नाम रोशन किया है। रतलाम में आठ माह पहले ही नेहरू स्टेडियम में कुश्ती ट्रेनिंग सेंटर की शुरूआत हुई है। इतने कम समय में यहां अभ्यास करने वाले पहलवान राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर पर रतलाम का नाम गौरवांवित कर रहे है।

error: Content is protected !!